{"_id":"cf51f2940bbaf28af953447c3547c788","slug":"the-three-arrested-in-the-name-of-religion-cheating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म के नाम पर ठगने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धर्म के नाम पर ठगने वाले तीन गिरफ्तार
निघासन।
Updated Fri, 31 Jul 2015 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागमणि और करामाती ताबीज के नाम पर लोगों को जाल में फंसाकर लूट करने वाले गिरोह के तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से इंजीनियरिंग के छात्र और उसकी बहन से लूटा गया मोबाइल और अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने अभियुक्तों का चालान भेज दिया है। जबकि एक आरोपी अभी तक फरार है।
एसपी अरविंद सेन ने बताया कि मोहल्ला कतीरी थाना कोतवाली सदर जिला विदिशा मध्य प्रदेश निवासी अविरल जैन और उसकी बहन गरिमा जैन है। उनको फोन पर करामाती ताबीज और नागमणि का झांसा देकर बुलाया। वहां सोठियाना के तीन लोग दो बाइक पर आकर उनसे मिले। उन लोगों ने एक बाइक अविरल को देते हुए उसकी बहन गरिमा को बैठाकर साथ चलने को कहा। वह लोग उसे लेकर लवखनिया पुल के पास पहुुंचे। वहां पर पहले से ही एक व्यक्ति झोले में सामान लेकर खड़ा था। उसने झोले से नागमणि और करामाती ताबीज दिखाया। नागमणि और ताबीज देखकर उन लोगों ने उसे लेने से इंकार कर दिया। इससे नाराज ठगों ने उन्हें पकड़ लिया। उनसे 18 हजार नकद, कपड़ा, पर्स, चूड़ी, मोबाइल आदि सामान लूट लिया। विरोध करने पर उन लोगों को मारापीटा भी। इसके बाद दोनों भाई बहन किसी तरह मध्य प्रदेश वापस लौट गए। अविरल ने मोबाइल लौटाने के बदले में पैसे देने की बात कहकर उनसे संपर्क साधा और एक बार फिर लवखनिया पहुंचा। वहां पर उन लोगों ने फिर उसकी पिटाई करते हुए भगा दिया। इसके बाद उसने अविरल जैन ने तहरीर देकर ढखेरवा चौकी प्रभारी रामखिलाड़ी यादव से संपर्क किया। पुलिस टीम ने सोठियाना निवासी नसीब, मेराज और राजू को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटा हुआ सामान और नकदी बरामद कर ली। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से अविरल जैन और उसकी बहन के मोबाइल के अलावा अन्य सामान सहित दो बाइक, तीन तमंचे बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों का चालान भेज दिया है। पुलिस ने अनुसार एक आरोपी रजनीश निवासी लखहा फरार है।
0000
नेटवर्क के जरिए हुआ संपर्क
अविरल ने बताया कि उसकी बहन एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। किसी बात को लेकर वह परेशान थी। इसी बीच उसके पास एक फोन आया कि उसकी समस्या का हल उसके पास है। इसके लिए उसे लखीमपुर खीरी आना पड़ेगा।