{"_id":"579b86604f1c1bf56e21e089","slug":"the-thieves-cut-the-store-s-roof-and-losing-inclose-her-with-boards","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने काटी दुकान की छत और खोखे के पटरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने काटी दुकान की छत और खोखे के पटरे
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
Updated Fri, 29 Jul 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
chori
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने किया मुआयना, मुख्य मार्ग पर चोरी से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल
कमल टाकीज से कुछ दूर चोरों ने एक दुकान की छत की टिन काटकर हजारों रुपये के मोबाइल, एलसीडी, पार्ट्स पार कर दिए। वहीं एक पान के खोखे को भी चोरों ने काटकर उसमें से हजारों रुपये के गुटके और सिगरेट पार कर दी। यहां हुई चोरी ने एक बार चौकी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
निघासन रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास मोहल्ला टेहरा शहरी निवासी प्रदीप शर्मा की मोबाइल रिपेयरिंग और मेडिकल स्टोर की दुकान है। गुरुवार रात चोरों ने पीछे से दुकान की छत पर चढ़कर ऊपर लगी प्लाई और टिन काट दी। जिसके बाद अंदर घुसकर चोर लगभग 60 हजार रुपये की कीमत के रिपेयरिंग को आए लगभग 20 मोबाइल सेट, लगभग पांच हजार रुपये के मोबाइल पार्ट्स और बैटरी के साथ ही 12 हजार रुपये की एलसीडी टीवी को चोरी कर ले गए। इसके बाद कुछ दूर स्थित संतोष की पान की दुकान के पटरे काटकर चोर यहां से भी दो हजार रुपये की सिगरेट, एक हजार रुपये के गुटके और गुल्लक में रखी लगभग एक हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। चौकी इंचार्ज जेके भदौरिया ने मौका मुआयना किया है। मुख्य मार्ग पर हुई चोरी से चौकी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ गए हैं।