फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The sons of the landlord tried to rape of student

छात्रा से मकान मालिक के पुत्रों ने की रेप की कोशिश 

Sat, 24 Sep 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 24 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
The sons of the landlord tried to rape of student
rape with minor
विरोध करने पर दुपट्टे से गला घोटने का किया प्रयास
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज न होने पर एसपी से मिली पीड़िता 

शहर से सटे एक गांव में किराए के मकान में रह रही बीए की छात्रा से मकान मालिक के दो पुत्रों ने रेप की कोशिश की। छात्रा के विरोध करने पर आरोपियों ने उसका दुपट्टे से गला घोंटने का प्रयास किया। शहर कोतवाली पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न करने पर पीड़िता एसपी से मिली और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एसपी ने शहर कोतवाल को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। 
शहर से सटे एक गांव की छात्रा ने बताया कि वह शहर के एक डिग्री कॉलेज में बीए की छात्रा है। वह दो माह से शहर के शांतीनगर मोहल्ले में एक किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही है। कई दिनों से मकान मालिक के दो पुत्र उससे अश्लील बातें करते थे, जिसका वह विरोध करती थी। कई बार विरोध करने के बाद भी आरोपी नहीं माने। 23 सितंबर को वह अपने कमरे के अंदर पढ़ाई कर रही थी। शाम करीब छह बजे मकान मालिक के आरोपी दोनों पुत्र कमरे में घुस आए अश्लील बातें करने लगे। जब उसने कहा कि कमरे से बाहर जाओ नहीं तो शोर मचा दूंगी तो आरोपियों ने कहा कि शोर मचाओगी तो मार डालेंगे। उसने जब कमरे से बाहर भागने की कोशिश की तो दोनों आरोपियों ने उसे दबोच लिया और छेड़छाड़ कर दुराचार की कोशिश की। विरोध करने पर गले में पड़ा दुपट्टा कस कर गला दबाने की कोशिश की। वह किसी तरह से आरोपियों की चंगुल से मुक्त होकर से भाग कर घर पहुंची और परिवार वालों को घटना बताई। उसने रात में घर वालों के साथ आकर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित छात्रा शनिवार को एसपी से मिली और पूरी घटना बताई। एसपी अखिलेश चौरसिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर कोतवाल को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


खेत पर गई किशोरी से छेड़छाड़ 
सिकन्द्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के एक गांव में खेत पर तोरई तोड़ने गई 16 वर्षीय किशोरी को गांव के ही एक युवक ने दबोच लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पाक्सो एक्ट भी लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री खेत पर लगी तोरई तोड़ने गई थी, जहां उसे गांव का ही विमलेश मिल गया। विमलेश ने उसकी पुत्री को पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने पिता की ओर से आरोपी विमलेश के खिलाफ छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट दर्ज तक पाक्सो एक्ट भी लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed