फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The second day saw police alert

दूसरे दिन अलर्ट दिखी पुलिस

Sun, 02 Oct 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 02 Oct 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
हाई अलर्ट को देखते हुए संदिग्ध लोगों की ली तलाशी 
विज्ञापन

खबर का असर 
अमर उजाला की खबर का असर ये रहा कि हाई अलर्ट के बाद पहले दिन जांच के नाम पर सिर्फ खानापूरी करने वाली पुलिस दूसरे दिन सक्रिय रही। शहर से लेकर नेपाल बार्डर के ग्रामीण इलाकों तक पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया और आने-जाने वाले लोगों की तलाशी ली। 

सर्जिकल स्ट्राइक में 38 आतंकवादियों को भारतीय सेना द्वारा मारे जाने के बाद प्रदेश में भी शुक्रवार को हाई अलर्ट जारी किया गया था, पहले दिन एसपी अखिलेश चौरसिया के आदेश के बाद भी पुलिस ने महज खानापूरी की थी, जिसे अमर उजाला ने प्रमुखता से छापा था। खबर का असर ये हुआ कि एसपी अखिलेश चौरसिया ने मातहतों को जमकर लताड़ लगाई और अलर्ट और लूट की हो रही वारदातों को देखते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। एसपी के आदेश पर पुलिस ने जिले भर में सघन तलाशी अभियान चलाया। थाना सिंगाही एसओ दिनेश यादव ने पुलिस फोर्स के साथ अयोध्यापुरवा मोड़, लट्ठौहा जंगल को जाने वाले रास्ते पर सिन्हौना मार्ग और निबौरिया चौराहा सहित करीब आधा दर्जन प्वाइंट पर सघन चेकिंग की। थाना फरधान एसओ तपेश्वर सागर, निघासन एसओ मनोज सिंह, नीमगांव एसओ जावेद अख्तर के अलावा मितौली समेत अन्य थानों की पुलिस ने भी आने-जाने वाले वाहनों को रोककर तलाशी ली और संदिग्ध लोगों की तलाशी लेने के बाद उनका वेरीफिकेशन किया, तब उन्हेें जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed