फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The police scramble to catch alcoholics!

शराबियों को पकड़ने गई पुलिस से हाथापाई!

Mon, 06 Apr 2015 08:02 PM IST
बिजुआ।
बिजुआ। Updated Mon, 06 Apr 2015 08:02 PM IST
विज्ञापन
भीरा थाना क्षेत्र के मनहरिया गांव में गश्त पर निकले सिपाहियों के साथ शराबियों ने पहले अभद्रता की, बाद में उनकी पिटाई भी कर दी। घायल सिपाहियों का मेडिकल कराया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने गांव में कई घरों में दबिश भी दी है।
विज्ञापन

घटना शनिवार की रात की है। भीरा थाना के हल्का नंबर चार में तैनात दो बीट सिपाही मनहरिया गांव में गश्त पर पहुंचे थे। तभी एक होटल के पास शराब पीकर हंगामा कर रहे कुछ शराबियों को सिपाहियों ने डांटना शुरू कर दिया। ग्रामीण बताते हैं कि सिपाहियों ने शराबियों से पूछा कि शराब कहां बनती है, जिस पर कुछ लोग सिपाहियों से शराबियों को छोड़ देने की सिफारिश करने लगे। इसी दौरान एक शख्स का सिपाहियों से विवाद होने लगा। बताते हैं कि उस शख्स ने फोन से बात कर अपने साथियों को भी बुला लिया। इसी बीच भीड़ में शामिल लोग दोनों सिपाहियों के साथ अभद्रता करने लगे, जिसके बाद दोनों सिपाहियों को पिटाई कर दी। रविवार की सुबह बिजुआ में बवाल के चलते इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। सोमवार को पुलिस ने सीधे गांव पहुंचकर आरोपियों की तलाश में कई घरों में दबिश दी है। गांव से कुछ लोगों को पकड़ कर थाने लाने की सूचना है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी की भी गिरफ्तारी से इंकार किया है।
विज्ञापन


दोनों सिपाहियों के साथ अभद्रता की गई है, मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
-ब्रजराज यादव, एसओ भीरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed