फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sgfds

Noida News: नौकरी की तलाश में आए नोएडा और बन गए बाइक चोर, दो गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2026 08:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
sgfds
- एक्सप्रेसवे पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, छह बाइक, कार और तमंचा-कारतूस बरामद
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नौकरी के लिए नोएडा आए दो युवकों ने जल्दी रुपये कमाने के चक्कर में वाहन चोरी का रास्ता अपना लिया। दोनों कार से रेकी कर बाइक चुराने लगे। कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस ने ऐसे ही गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की छह बाइक, वारदात में इस्तेमाल कार, नकदी और अवैध हथियार बरामद हुए हैं।

एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान अलीगढ़ के छर्रा निवासी सागर यादव (21) और ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड निवासी सोनू कुमार (25) के रूप में हुई है। दोनों वाजिदपुर गांव में किराये पर रह रहे थे। छपरौली टी-प्वाइंट के पास पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आई-10 कार से दिल्ली-एनसीआर में घूमते थे। चोरी के बाद बाइक को तत्काल बेचने के बजाय झाड़ियों या सुनसान स्थानों पर छिपा देते थे। बाद में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में इन्हें कम कीमत पर बेच दिया जाता था। मंगलवार को दोनों दोबारा शहर में पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। बरामद छह बाइक में चार पर यूपी और दो पर दिल्ली के नंबर हैं। पुलिस चोरी की बाइक खरीदने वालों और आरोपियों के बताए अन्य साथियों की भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed