फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The man taking the Mohana river shrouded in grass

घास लेने गया युवक मोहाना नदी में डूबा

Tue, 13 Sep 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/तिकुनियां (खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो/तिकुनियां (खीरी)। Updated Tue, 13 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
The man taking the Mohana river shrouded in grass
river - फोटो : अमर उजाला
हंसिया और तहमद किनारे मिला, गोताखोर तलाश में जुटे, परिवार में मचा कोहराम 
विज्ञापन

घास काटने गए गांव टांडा निवासी 23 वर्षीय सुनील कुमार मोहाना नदी में डूब गया। सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से उसे तलाश करा रही है। घटना के बाद से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

गांव टांडा निवासी सुनील कुमार मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे मोहना नदी के किनारे स्थित खेतों की ओर घास काटने गया था। उसका हंसिया और तहमद नदी के किनारे रखा हुआ था। परिवार वालों के मुताबिक गांव के ही कुछ बच्चे वहां बकरी चरा रहे थे। बच्चों ने सुनील को नदी में जाते हुए देखा। बच्चों ने ही उसके डूबने की जानकारी दी। जिस पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश की, काफी देर तक उसका जब पता नहीं लगा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रभारी कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed