फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The Lord Parshuram Jayanti celebrated Akshaya Tritiya

अक्षय तृतीया पर मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती

Tue, 21 Apr 2015 08:45 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 21 Apr 2015 08:45 PM IST
विज्ञापन
The Lord Parshuram Jayanti celebrated Akshaya Tritiya
अक्षय तृतीया पूरे जिले में श्रद्धा से मनाई गई। इस मौके पर ब्राह्मण महासभा समेत कई संगठनों ने भगवान परशुराम की जयंती मनाई। महिलाओं ने स्वर्णाभूषण खरीद कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती मनाई गई। अध्यक्ष डॉ. एसके शुक्ला ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन-अर्चन किया। इस मौके पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम 24 अवतारों में से एक थे। वह तपोनिष्ठ, त्यागमूर्ति और पितृभक्त थे। उन्होंने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष कर सर्वसमाज के हित में भूमि का समान बंटवारा किया। आज समाज को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। गोष्ठी में मुख्य वक्ता उमेश मिश्र और राजकुमार त्रिवेदी एडवोकेट ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सूरज त्रिवेदी, प्रभात शुक्ला, राम कुमार शुक्ल, वीरेंद्र शुक्ल, राजेश शुक्ल, डॉ. राकेश शर्मा, कल्लू पांडेय, राजीव मिश्र, रामनरायन दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। स्वामी रामाश्रम विद्या मंदिर में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। राजेश शुक्ल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरुण अग्रवाल ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया और विद्यार्थियों ने सुंदरकांड का पाठ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि भगवान परशुराम ने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध शस्त्र उठाए थे। उन्होंने समाज को शस्त्र और शास्त्र की समान रूप से शिक्षा दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य विमलेश मिश्र, पारस मिश्र, हरद्वार वाजपेयी, श्याम किशोर अवस्थी, अरविंद मिश्र, कृष्ण गोपाल त्रिवेदी, अधीश मिश्र, नीरज मिश्रा, मिथलेश अवस्थी आदि मौजूद रहे।
पौराणिक गोकर्ण तीर्थ के निकट श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने हवन पूजन और कन्या भोज का आयोजन किया। पुजारी प्रमोद कुमार पांडे ने मंत्रोच्चार के साथ व्यापार मंडल प्रदेश मंत्री वरुण अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, सपत्नीक रामकिशोर शुक्ल से हवन-पूजन कराकर कन्याभोज कराया। श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के चित्र की पूजा-अर्चना भी की। इस मौके पर शिव कुमार वाजपेयी पिंटू, राजेश बाजपेयी, हरिओम पांडे, दिवाकर पांडे, राजाराम वाजपेयी, पं दिनेश कुमार वाजपेयी, अरविंद मिश्र आदि मौजूद रहे।
बांकेगंज। कस्बे में अक्षय तृतीया श्रद्धा से मनाई गई। इस मौके पर पुरोहित ने श्री राधाकृष्ण मंदिर में विराजमान श्री ठाकुर जी महाराज का छप्पन भोग प्रसाद चढ़ाया। आरती के बाद श्रद्धालुओं ने कन्या भोज का आयोजन किया। मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन का भी आयोजन हुआ। जहां श्रद्धालुओं ने भगवान से मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान भक्तों ने कन्या भोज के बाद गरीबों को दान दिया।
निघासन। कस्बे के क्रय विक्रय समिति पर परशुराम जयंती मनाई गई। वयोवृद्ध पंडित राजकुमार पांडे ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर धूपदीप जलाकर पूजन किया। आचार्य सोने लाल, पं. राजेंद्र त्रिपाठी, पराग दत्त शास्त्री ने यज्ञ आदि सम्पन्न कराया। कार्यक्रम को सोनेलाल, विजय आनंद, ओमप्रकाश दुबे, सरस शुक्ला, श्रीप्रकाश शुक्ला, रमाकंात पांडे, आदि ने विचार व्यक्त करते हुए ब्राह्मण एकता पर बल दिया। इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक अभिषेक दीक्षित, गोपाल शंकर पांडे, कैलाश मिश्र, बाबूशंकर मिश्रा, अशोक चौबिया, पीयूष कांत त्रिपाठी, अशोक तिवारी, हरिशंकर शर्मा, अविनाश दीक्षित, लाला चतुर्वेदी, रामे पांडे आदि मौजूद रहे।

पलिया कलां। मोहल्ला काकूपुरियान स्थित कुल सेवाश्रम में भगवान परशुराम जयंती पर हवन पूजन कर सैकड़ों लोगों ने भगवान परशुराम जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर हुई गोष्ठी में पंडित गोविंद माधव मिश्र, देवेंद्र प्रकाश मिश्र, गोविंद जोशी ओमप्रकाश सुमन, भगवान स्वरूप अवस्थी, गोविंद माधव मिश्र, सुरेश मिश्र आदि ने भगवान परशुरामजी के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर रमेश वाजपेयी, एनके मिश्रा विकास दीक्षित, रिकंल पांडे, आशीष अग्निहोत्री, साबू मिश्रा, आभिषेक अवस्थी, रजत मिश्रा, कृष्ण कुमार गोपी, नत्थूलाल सहित तमाम ब्राह्मण समुदाय के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नव चेतना मंच के महासचिव विश्वकांत त्रिपाठी ने किया और अंत में प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed