{"_id":"c1276499b146f1aec4337f47f53da698","slug":"the-lawyer-insisted-on-the-arrest-of-the-son-of-lawyer-htyaropion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील पुत्र के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े वकील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकील पुत्र के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े वकील
लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 02 Jul 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
जिला अधिवक्ता संघ ने वकील पुत्र के हत्यारोपियों की गिरफ्तार न होने पर कोतवाली पुलिस की कार्यशैली का विरोध करते हुए हड़ताल रखी और आम सभा के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
कचहरी स्थित जिला अधिवक्ता संघ सभागार में वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष मिश्र ने साथी अधिवक्ता मथुरा प्रसाद अवस्थी के पुत्र की हत्या पर दुख जाहिर किया। साथ ही पूरे प्रकरण में पुलिस के रवैये पर विरोध जताया। बैठक का संचालन महामंत्री हौसला प्रसाद वर्मा ने किया। पीड़ित अधिवक्ता मथुरा प्रसाद अवस्थी ने आम सदन में प्रस्ताव रखते हुए बताया कि हत्या जैसे संगीन मामले में भी पुलिस का रवैया बेहद लचर है। हत्यारोपी को मेहमान के रूप में कोतवाली में बिठाए रखा गया है अब तक उसे जेल नहीं भेजा गया है, न ही कोई कार्रवाई की गई है। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार त्रिवेदी, रमेश मिश्र, राकेश शुक्ला, श्रीकांत पांडेय, चंद्र मोहन सिंह, अजय शुक्ला ने संबोधित करते हुए तीखा रोष जाहिर किया। बैठक में नंदलाल यादव, वीरेंद्र वर्मा, रामनरायन त्रिवेदी, शशंाक यादव, राजीव तिवारी, मनीष तिवारी, नीरज विद्रोही, विवेक अवस्थी, संजय मिश्र, इसरार अहमद तथा अकबर अली नकवी सहित तमाम वकील मौजूद रहे।