{"_id":"6ab4301f20825f48b103b8b3","slug":"gbd-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-984101-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पूर्व कर्मचारियों पर लगाया 38.85 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पूर्व कर्मचारियों पर लगाया 38.85 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजय नगर थाना पुलिस ने एक रियल एस्टेट कंपनी की शिकायत पर 38 लाख 85 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। कंपनी ने अपने दो पूर्व कर्मचारियों पर ग्राहक से नकद राशि लेकर कंपनी को न देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि एनवायरन इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड/वास्तु होम्स के प्रतिनिधि नवरंग कुमार के अनुसार, उनके ग्राहक विपिन शर्मा ने सिद्धार्थ विहार योजना में एक फ्लैट खरीदा था। विपिन शर्मा ने कंपनी को बताया कि उन्होंने बकाया राशि में से 38 लाख 85 हजार रुपये नकद कपिल खन्ना को दिए थे। कपिल खन्ना कंपनी के पूर्व कर्मचारी थे और गौतमबुद्धनगर के निवासी हैं। विपिन शर्मा ने इस लेनदेन के संबंध में अतुल शर्मा से भी बातचीत की थी। कंपनी का कहना है कि यह राशि कभी उनके खाते में जमा नहीं हुई और उन्हें भुगतान की जानकारी भी नहीं दी गई। इस धोखाधड़ी से कंपनी को आर्थिक और प्रतिष्ठात्मक हानि हुई है। प्रतिनिधि ने कपिल खन्ना और अतुल शर्मा के मोबाइल फोन, व्हाट्सएप चैट, ईमेल और बैंक खातों की जांच कर प्राथमिकी दर्ज कराई।
कंपनी के अनुसार, विपिन शर्मा ने 12 अगस्त 2025 को कपिल खन्ना को 38 लाख 85 हजार रुपये नकद दिए थे। इस भुगतान से संबंधित एक पार्ट पेमेंट रसीद भी सामने आई है। इस रसीद पर कपिल खन्ना के हस्ताक्षर बताए गए हैं। व्हाट्सएप संवाद में भी इस नकद भुगतान का जिक्र है। कंपनी ने इस नकद राशि की प्राप्ति से स्पष्ट इन्कार किया है।