फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The lamp of the quenched fire in the water with you

पानी में अपने साथ ही बुझा लिया कुल का चिराग

Sun, 27 Aug 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   धौरहरा खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो   धौरहरा खीरी। Updated Sun, 27 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
The lamp of the quenched fire in the water with you
जान देने की - फोटो : अमर उजाला
अपने पिता की इकलौती थी सुधा  
विज्ञापन

बेटी की नहीं की परवाह, इकलौते बेटे के साथ मौत को लगाया गले 

सुधा के जेहन में कोई ऐसी बात बैठ गई, जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर सकी। शायद इसी वजह से उसने कुल का चिराग बुझाने के साथ अपनी भी जान देने की ठान ली और सात साल की बेटी को घर अकेला छोड़ दिया। दो साल के जिगर के टुकड़े को लेकर घर की दहलीज से निकली सुधा ने शारदा नहर में छलांग लगाकर अपनी जान तो दे ही दी, साथ ही कुल का दीपक भी हमेशा के लिए बुझा दिया।  
सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव निबौरिया  निवासी रमाकांत वर्मा ने बताया कि उनके दामाद जसवंत वर्मा का चाल-चलन ठीक नहीं था। उसकी बेटी आखिर कब तक पति की प्रताड़ना सहती। बात बात पर उसे मार कर पति घर से भगाता था। बोले, सुधा मेरी इकलौती पुत्री थी। बचपन बडे़ लाड़ प्यार से बिताया। 2012 में बेटी की धूमधाम से शादी की। पहली संतान बेटी को बेटी हुई, जिसका नाम माही है। वह सात बरस की है। उसके बाद उसे कहीं दहेज तो कहीं अन्य किसी बात को लेकर ताने मिलने लगे। बात-बात में पति जसवंत पुत्री को मारता-पीटता। घर से निकालता। बेटी जब फोन पर बताती तो उसे समझा बुझाकर शांत कर देते। शनिवार को भी पति ने बेटी को खूब पीटा था। घर के बाहर निकाल दिया। जब बेटी ने फोन पर बताया तो उसे रविवार को घर लाने की बात कहकर शांत कराया। सुबह होते ही वह घर से अपने जिगर के टुकड़े इकलौते पुत्र आकाश को लेकर निकली और जान दे दी।  
विज्ञापन

 
मलाल है कि मां बेटे को बचा नहीं सके  
लौखनियां पुल के निकट झोपड़ी डाल कर रह रहे साधू राजाराम और लौखनियां निवासी संतोष कहते हैं कि हमें मलाल है कि हम प्रयास करने के बाद भी मां-बेटे को बचा नहीं पाये। लाख प्रयास करने के बाद भी शव ही हाथ लगे। जिसका हम लोगों को जिंदगी भर मलाल रहेगा । 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed