फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The inspector went to the village martyr MP

शहीद दरोगा के गांव पहुंची भाजपा सांसद

Tue, 27 Oct 2015 07:57 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 27 Oct 2015 07:57 PM IST
विज्ञापन
The inspector went to the village martyr MP
शहीद दरोगा मनोज मिश्रा के गांव हरदासपुर में 14वें दिन भी उनके परिवारीजनों का सीबीआई जांच सहित अन्य मांगों को लेकर क्रमिक अनशन जारी रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को धौरहरा से भाजपा सांसद रेखा वर्मा हरदासपुर पहुंचीं और अनशन पर बैठीं। उन्होंने शहीद दरोगा के पिता श्याम मुरारी मिश्रा, पत्नी शशि मिश्रा सहित परिवारीजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया। सांसद ने कहा कि वह इस मामले में जल्द ही गृहमंत्री और प्रधानमंत्री से मुलाकात कर परिवारीजनों की सीबीआई जांच की मांग से अवगत कराएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह लोकसभा में भी यह मुद्दा उठाएंगी।
 परिवारवार वालों से वार्ता के दौरान घटना के  बाबत जानकर वह इतनी भावुक हो गईं कि आंसू छलक उठे। इस दौरान वहां मौजूद गोरक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रिंकू शुक्ला ने भी परिवारीजनों की मांगों का समर्थन करते हुए सीबीआई जांच की मांग की। इसके अलावा अनुराग मिश्रा, अरुण अवस्थी, श्याम किशोर अवस्थी, योगेश वर्मा, लाले प्रधान, आचार्य संजय मिश्रा, इंद्रजीत सिंह यादव, पियुष, विश्वनाथ पाल, अचिन मेहोरोत्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं पोलखोल पार्टी के संस्थापक नरेश सिंह भदौरिया भी अपने साथियों के साथ हरदासपुर पहुंचे और परिवार के लोगों के साथ अनशन में शामिल हुए। उन्होंने शहीद दरोगा के परिवार वालों की मांगों को पूर्ण समर्थन दिया और सीबीआई जांच की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed