{"_id":"57ae02844f1c1b2c45ee5b10","slug":"the-injured-young-man-herding-cattle-crocodile-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"मगरमच्छ के हमले से मवेशी चरा रहा युवक जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मगरमच्छ के हमले से मवेशी चरा रहा युवक जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/सिंगाही।
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
मगरमच्छ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर
नदी किनारे मवेशी चराने गए गांव मशुरहा निवासी 19 वर्षीय चुन्ना पर जौराहा नदी से निकले मगरमच्छ ने हमला बोल दिया और उसे नदी में खींच कर ले जाने का प्रयास किया। शोर पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे किसी तरह से छुड़ाया। सूचना पर पहुंचे घर वाले उसे सीएचसी निघासन लाए, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गांव मसुरहा निवासी मंगरे ने बताया कि उनका पुत्र चुन्ना शुक्रवार दोपहर जौरहा नदी के किनारे मवेशी चराने गया था। मवेशी चर रहे थे। चुन्ना नदी के किनारे बैठा था। इसी बीच नदी से निकले मगरमच्छ ने पुत्र पर हमला बोलकर दाहिना हाथ मुंह में दबा लिया और नदी के अंदर खींचकर ले जाने का प्रयास किया। चुन्ना के शोर मचाने पर अन्य चरवाहे दौड़कर मौके पर पहुंच गए और बमुश्किल से पुत्र को मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाया। सूचना पर पहुंचे घर वाले उसे निघासन सीएचसी लाए, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने चुन्ना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।