फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The injured by sharp weapons looted Anganwadi Helper

आंगनबाड़ी सहायिका को धारदार हथियार से घायल कर लूटा

Tue, 07 Feb 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जंगबहादुरगंज।
अमर उजाला ब्यूरो जंगबहादुरगंज। Updated Tue, 07 Feb 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
The injured by sharp weapons looted Anganwadi Helper
लूट - फोटो : अमर उजाला
- पसगवां से अपने घर ग्राम इकघरा जा रही थी महिला
विज्ञापन

 पसगवां से अपने घर ग्राम इकघरा जा रही आंगनबाड़ी सहायिका को बदमाशों ने धारदार हथियार से घायल कर पांच हजार रुपये, कुंडल, मोबाइल लूट लिए। ग्रामीणों ने एक बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार इकघरा निवासी बाबूराम की पत्नी विनीता देवी पसगवां चतुर्थ आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका है तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री का पद रिक्त होने के कारण केंद्र का संचालन करती है। मंगलवार को लगभग एक बजे दिन को विनीता देवी पसगवां से अपने घर जा रही थी, रास्ते में गांव के निकट ही कुछ बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से रोक लिया। विनीता ने विरोध किया तो बदमाशों ने धारदार हथियारों से हाथ पर प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, लेकिन विनीता ने हिम्मत नहीं हारी वह बदमाशों का मुकाबला करती रही। शोर सुनकर कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एक बदमाश को मौके पर पकड़ लिया अन्य बदमाश मौके से भाग गए। बदमाश पांच हजार रुपये ,सोने के कुंडल तथा मोबाइल फोन ले गए। सूचना मिलने पर 100 डायल तथा कोतवाली पुलिस मौके पर पर पहुंची और लूटी गई सहायिका विनीता को सीएचसी पसगवां में भर्ती कराया। पुलिस पकड़े गए बदमाश से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed