{"_id":"59a2c25f4f1c1b16348b47d7","slug":"the-gang-of-shahjahanpur-killed-daroga-shot-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर के गैंग ने दरोगा को मारी थी गोली, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाहजहांपुर के गैंग ने दरोगा को मारी थी गोली, तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
अंतरजनपदीय पशु चोर
- फोटो : अमर उजाला
करीब 15 सदस्यों का है गैंग, अन्य की तलाश जारी
घटना में प्रयुक्त पिकअप, एक बोलेरा और तीन तमंचा बरामद
शाहजहांपुर के अंतरजनपदीय पशु चोर गैंग के सदस्यों ने दरोगा सूर्यमणि यादव को गोली मारकर घायल किया था। पुलिस ने रविवार को घटना में प्रयुक्त पिकअप, एक बोलेरो और तीन तमंचा बरामद कर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य साथी फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने तीनों को जेल भेज दिया। एसपी का दावा है कि पकड़े गए पशु चोर गैंग के सदस्य चार पहिया वाहनों से पड़ोसी जिलों में आकर पशु चोरी के साथ ही घरों में लूटपाट करते थे।
पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने बताया कि 21 अगस्त की रात करीब 11.45 बजे पिकअप सवार बदमाशों ने पीछा करने पर मैगलगंज के दरोगा सूर्यमणि यादव को गोली मारकर घायल कर दिया था और भाग निकले थे। बदमाशों की शिनाख्त और धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच टीम के अलावा मैगलगंज और थाना नीमगांव एसओ को भी लगाया था। टीम का नेतृत्व वह खुद कर रहे थे। एसपी ने बताया कि रविवार को मुखबिर की तड़के मुखबिर की सूचना पर बरबर ले औरंगाबाद जाने वाली रोज पर कुकरगोती तिराहे के पास घेराबंदी कर पुलिस ने शाहजहांपुर के थाना व कस्बा निगोही के मोहल्ला ककरा निवासी शहीद, अमित मिश्रा और मोहल्ला किसान टोला निवासी राम रहीम को दबोच लिया, जबकि इनके अन्य साथी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त पिकअप, एक बोलेरो और तीन तमंचा मय कारतूस बरामद किया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश वाहनों से पड़ोसी जिलों में जाकर पशु चोरी के अलावा घरों में लूटपाट आदि की घटनाएं भी करते थे। पकड़े गए आरोपियों पर लूट, हत्या, चोरी जानलेवा हमला सहित आठ मामले खीरी, सीतापुर और शाहजहांपुर में दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने तीनों को जेल भेज दिया।
टीम में यह लोग रहे शामिल
मैगलगंज प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय, एसएसआई मोहम्मद तौफीक, एसआई जयप्रकाश यादव, सिपाही अश्वनी कुमार, चालक सिपाही जयनाथ विश्वकर्मा, एसओ नीमगांव संजय कुमार सिंह, सिपाही बृजेश यादव, प्रेम चंद रावत, क्राइम ब्रांच के एसआई धर्मेंद्र कुमार, शिव कुमार, अजब सिंह, शराफत अली आदि।