फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The father was killed in revenge killing mother

पिता की हत्या की रंजिश में कर दी मां की हत्या

Fri, 03 Feb 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो   लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 03 Feb 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
The father was killed in revenge killing mother
murder - फोटो : अमर उजाला
- महिला के पहले पति का बेटा है आरोपी
विज्ञापन

- 20 साल पहले पति अचानक हो गया था गायब
- दूसरा पति हत्या के आरोप में काट रहा सजा

 मोहल्ला महाराजनगर निवासी 50 वर्षीय जगदीप कौर की हत्या उसके ही बेटे ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए की थी। पुलिस ने मृतका के पुत्र की ओर से उसके ही सौतेले भाई समेत पांच के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बता दें कि गुरुवार की शाम मोहल्ला महाराजनगर निवासी जगदीप कौर की कुछ लोगों ने उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने देर रात मृतका के बेटे रंजीत सिंह की ओर से उसके सौतेले भाई मिर्जापुर, अंदेशनगर फार्म निवासी राजू, थाना फरधान के गांव कैमहरा निवासी चार सगे भाइयों आदेश दीक्षित, मुकेश दीक्षित, निर्मल दीक्षित और प्रदीप दीक्षित के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि मृतका की शादी परविंदर सिंह के साथ हुई थी, उससे एक पुत्र राजू था। 20 साल पहले परविंदर सिंह घर से रहस्यमय ढंग से लापता हो गए थे। इसी बीच मृतका के बहनोई की चरनजीत सिंह की पत्नी की आग से झुलसकर मौत हो गई थी। इधर, परविंदर सिंह के गायब होने के बाद जगदीप कौर अपने बहनोई चरनजीत सिंह के साथ बतौर पत्नी रहने लगी। चरनजीत सिंह से उसका एक पुत्र रंजीत कुमार और एक पुत्री है। परविंदर सिंह के परिवार वालों ने जगदीप कौर और उसके दूसरे पति चरनजीत सिंह के खिलाफ अपहरण और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतका जगदीप कौर को क्लीन चिट दे दी, जबकि उसके पति के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। सीओ ने बताया कि वर्ष 1997 से आरोपी चरनजीत सिंह सेंट्रल जेल लखनऊ में आजीवन सजा काट रहा है। अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए राजू ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपियों के घर पर दबिशें दी गईं, लेकिन कोई आरोपी घर पर नहीं मिले। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed