फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The father of the drunken son hanged on the father's death

पिता के डाटने पर शराबी बेटे ने फांसी लगा कर दी जान

Sun, 18 Jun 2017 12:10 AM IST
धौरहरा।
धौरहरा। Updated Sun, 18 Jun 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
The father of the drunken son hanged on the father's death
Demo pic - फोटो : google
धौरहरा के रानीपुरवा का मामला
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रानीपुरवा गांव के एक शराबी युवक को उसके पिता ने शराब पीने से मना किया तो शराब के नशे ने धुत युवक ने पेड़ की डाल में रस्सी का फंदा बना फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हौकना मटेरा के मजरा गांव रानीपुरवा निवासी किसनू के 24 वर्षीय अविवाहित बेटे छोटेलाल ने गांव के बाहर रामनगर लहबड़ी मार्ग पर लगे पेड़ की डाल में रस्सी डाल फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता के मुताबिक वह शराब का आदी था, घर का राशन भी बेचकर शराब पी जाता था। किसनू ने बताया कि वह सुबह नदी पार जंगल लकड़ी बीनने जा रहा था तभी छोटेलाल गांव में कहीं से शराब पीकर बड़बड़ाते हुए घर पहुंचा। इसपर उसने डांट दिया। 
विज्ञापन

डांट सुनकर छोटेलाल भागता हुआ रामनगर लहबड़ी गांव की तरफ चला गया। रोज की तरह उसकी हरकत को नजरअंदाज कर किशनू भी जंगल चला गया। बाद में पता चला कि उसने करीब 12 बजे गांव के बाहर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि युवक शराब का आदी था पिता की डांट से आहत हो आत्महत्या कर ली है। शव पीएम को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed