फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The engine caught stealing a lead

इंजन चोरी करके ले जाते एक को दबोचा

Sun, 27 Mar 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/ गोला गोकर्णनाथ।
ब्यूरो/ गोला गोकर्णनाथ। Updated Sun, 27 Mar 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
The engine caught stealing a lead
इंजन चाोर - फोटो : अमर उजाला
- एक कार में और झाड़ियों से चार इंजन बरामद
विज्ञापन

- आरोपी ने कार लेकर भागने की कोशिश भी की
- दो साथी भागे, पीछा करने पर पुलिस पर किया फायर

 कोतवाली पुलिस ने रात में गश्त के दौरान इंजन चोरी के आरोपी को पकड़कर चालान भेज दिया है। चोरी किए गए इंजनों को बरामद कर प्रयुक्त कार को सीज कर दिया है।

कोतवाल सीबी सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने रात्रि गश्त के समय अलीगंज रोड स्थित जंगल के पास भट्ठे के सामने कार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर कार चालक ने वाहन को पीछे की तरफ मोड़कर भागने का प्रयास किया। वाहन में बैठे दो अन्य व्यक्ति उतरकर जंगल की तरफ भाग निकले। कार चालक को पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ करने पर उसने हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव भवानीगंज निवासी जितेंद्र मौर्य बताया। पुलिस ने भाग रहे चोरों का पीछा करने का प्रयास किया तो चोरों ने पुलिस पर फायर भी किया। तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से एक 315 बोर तमंचा, तीन जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। गाड़ी में चोरी किया हुआ एक पंपसेट इंजन भी मिला है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उल्ल नदी की झाड़ियों में छिपाकर रखे गए चार पंपसेट इंजन और बरामद करा दिए। जितेंद्र ने बताया कि भागने वाले उसके साथी ननक्के और मुनेन्द्र निवासी देवीपुर थाना हैदराबाद के साथ वह मारुति कार से रात में खेतों से इंजन चोरी करता है। रात में इंजनों को चोरी कर वह मारुति कार में लादकर गुप्त जगह पर छिपा देता है। फिर उन्हें बिक्री कर देता है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी पर कई मुकदमे कोतवाली में दर्ज हैं। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये देकर पुरस्कृत करने को कहा है। चोरी में प्रयुक्त की जाने वाली कार की अगली नंबर प्लेट आधी टूटी थी और पिछली नंबर प्लेट से कुछ नंबर गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed