{"_id":"58b2ca3b4f1c1bbe56830988","slug":"the-death-was-confirmed-postmortem-hanging-gets","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम में हैंगिग से मौत की हुई पुष्टि ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोस्टमार्टम में हैंगिग से मौत की हुई पुष्टि
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 26 Feb 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालिका के पेड़ से लटककर जान देने का मामला
थाना फरधान के गांव कुर्रेया जंगल निवासी 10 वर्षीय सुमन की फांसी लगने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने मौत की वजह हैंगिग बताई है।
बता दें कि गांव कुर्रेया निवासी आशाराम की पुत्री मानसिक रोग से पीड़ित थी। 25 फरवरी की सुबह वह शौच गई थी। गांव के बाहर एक खेत में उसका उसी के दुपट्टे से शव लटकता मिला था। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल लाए थे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। परिवार के लोग आत्महत्या करने का तर्क दे रहे थे, लेकिन मानसिक रोगी और 10 साल की उम्र में पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या करने की बात लोगों के गले नहीं उतर रही थी। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। सीओ सिटी निर्मल सिंह बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग से मौत होने की पुष्टि की गई है।