फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The death of a worker sleeping on trolley truck collision

ट्रक की टक्कर से ट्रॉली पर सो रहे मजदूर की मौत

Tue, 24 May 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-फरधान।
अमर उजाला ब्यूरो-फरधान। Updated Tue, 24 May 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
The death of a worker sleeping on trolley truck collision
हादसा - फोटो : अमर उजाला
रुकुंदीपुर के पास हुआ हादसा, अन्य मजदूर बाल-बाल बचे
विज्ञापन

लखीमपुर-पीलीभीत हाइवे पर सड़क किनारे खराब खड़ी सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में सामने से आए ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली रोड किनारे पलट गई। ट्रॉली पलटने से उस पर सो रहे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो मजदूर बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सोमवार की रात करीब 10:30 बजे रुकुंदीपुर गांव के पास हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर चालक संजय सोमवार की शाम आद्या ट्रेडर्स कंपनी सीतापुर से बिरला गोल्ड कंपनी की सीमेंट ट्रॉली में भरकर सिकंद्राबाद स्थित वर्मा ट्रेडर्स के यहां ले जा रहा था। रास्ते में लखीमपुर-गोला मार्ग पर रुकुंदीपुर गांव के पास ट्राली का पहिया पंक्चर हो गया। रात करीब 10:30 बजे गोला की ओर से आ रहे तेज रफ्तार एक ट्रक ने ट्रॉली में टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली रोड किनारे पलट गई। ट्रॉली पर सो रहे 26 वर्षीय मजदूर मनोज कुमार पुत्र चौधरी निवासी मोतीपुर, थाना रामपुर जिला सीतापुर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के साथी संजय और राजेश भी डरकर रात में ही वहां से भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed