{"_id":"58875f6a4f1c1bbe6bcf4cd5","slug":"the-death-of-a-child-sleeping-in-thatch-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से छप्पर में सो रहे बालक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग लगने से छप्पर में सो रहे बालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो ममरी।
Updated Tue, 24 Jan 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को रात में अचानक लगी आग, दो मवेशी भी झुलसे
सोमवार की रात हैदराबाद थाना क्षेत्र के छत्तीपुर नं 18 गांव में अचानक आग लगने से छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रहे पांच वर्षीय नितिन की झुलस कर मौत हो गई जबकि दो मवेशी झुलस गए। हजारों की संपत्ति भी राख हो गई।
छत्तीपुर नं 18 गांव के महेश प्रसाद रोड के समीप मकान बनाकर सपरिवार रहता है। सोमवार की रात महेश अपने पांच वर्षीय एकलौते बेटे नितिन के साथ बग्गरनुमार घर में चारपाई पर सोया था। उसकी तीन बेटियां प्रियंका(16), मानसी(10), पूजा(8) अपनी मां के साथ मकान के अंदर सोईं थी। गांव वालों के अनुसार रात नौ बजे बग्गर में अचानक आग लग गई। महेश बेटे नितिन को पलंग पर सोता छोड़कर पशुओं को खोलने लगा। इसी बीच जलता हुआ छप्पर पलंग पर आ गिरा। गांव के लोग आग बुझाने जब तक वहां पहुंचे तब तक नितिन, एक गाय और बछड़ा झुलसकर गंभीर घायल हो चुके थे और पूरा बग्गर जलकर राख हो गया था। घायल नितिन को पहले गोला सीएचसी फिर जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर बालक को लखनऊ रेफर कर दिया गया। उसकी लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना की सूचना एसडीएम गोला, एसओ हैदराबाद को दी गई। गांव पहुंचे नायब तहसीलदार, लेखपाल और पुलिस कर्मियों ने लिखा पढ़ी कर शव को प्रधान की मौजूदगी में पंचनामा भरने के बाद पीड़ित परिवार वालों को सौंप दिया। परिवार वालों ने शव को दफना दिया है। नितिन का इसी महीने मुंडन होना था।
परिवार वालों का रो-रोकर बुला हाल
ममरी। तीन बेटियों के बीच एकलौते बेटे की मौत से घर का चिराग बुझ गया, जिससे परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। सबसे बुरा हाल महेश और उसकी पत्नी का था।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी ने बंधाया ढाढ़स
घटना की सूचना पर गांव पहुंचे पलिया से भाजपा प्रत्याशी रोमी साहिनी ने पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया और सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।