फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The court summoned SO Mailani

कोर्ट ने एसओ मैलानी को तलब किया

Tue, 28 Apr 2015 11:46 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 28 Apr 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
अदालती आदेश के अनुपालन में शिथिलता बरतने के एक मामले में एसीजेएम डॉ. दीनानाथ ने एसओ मैलानी को तलब किया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया निवासी पासीराम की गांव के ही एक आरोपी के  साथ वर्ष 2008 में मारपीट हुई थी। दोनाें ओर से एनसीआर थाने में दर्ज हुई थी, कोर्ट ने पासीराम की एनसीआर पर तफ्तीश मुकम्मल करने के लिए आदेश दिया था, लेकिन मैलानी पुलिस ने इस बाबत कोई रिपोर्ट कोर्ट में नहीं पेश की, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी, जो कोर्ट में सरकार बनाम नत्था पासी आदि शीर्षक से गवाही में चल रहा है। इधर सात सालों बाद भी एनसीआर की तफ्तीश के बाबत कोई रिपोर्ट न दाखिल होने पर एसीजेएम डॉ. दीनानाथ ने मैलानी पुलिस से आख्या तलब की, लेकिन कई पेशी के बाद भी तफ्तीश के बाबत कोर्ट में कोई जानकारी नहीं दी गई। इसे गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने एसओ मैलानी को 29 अप्रैल को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने के आदेश दिए हैं, साथ ही चेतावनी दी है कि गैरहाजिर रहने पर एसओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed