फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The couple's house was set on fire and attacked

दंपति की पिटाई कर घर मे लगा दी आग

Sat, 19 Nov 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज खीरी। Updated Sat, 19 Nov 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
The couple's house was set on fire and attacked
आग - फोटो : Demo Pic.
पुलिस ने उल्टे वादी को ही हड़काया
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के महेवा गांव में शुक्रवार रात जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि दबंगों ने घर मे घुसकर न सिर्फ दंपति की पिटाई की बल्कि घर मे आग भी लगा दी। मोहल्ले के लोगों ने आग को बुझाया। इससे बड़ा नुकसान बच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

महेवा गांव निवासी तारावती ने पुलिस को दी गई तहरीर मे बताया कि घर के पास उसकी कुछ जमीन खाली पड़ी है। गांव के ही कुछ लोग उस पर  जबरन कब्जा करना चाहते है। वे कई बार प्रयास भी कर चुके हैं। शुक्रवार रात करीब नौ बजे फिर कब्जे का प्रयास किया गया। जब घर वालों ने कब्जे का विरोध किया तो दूसरा पक्ष से आधा दर्जन लोग लाठी डंडा लेकर घर आ धमके और मारपीट शुरू कर दी। तारावती ने बताया कि जब पति बसंत लाल ने विरोध किया तो सभी उसे पीटने लगे। यह देख वह और देवर पुनई बचाने दौड़े तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटा। आरोप है कि इस बीच किसी ने घर मे आग भी लगा दी। घर जलता देख चीखपुकार पर मोहल्ले के लोग आगे आए और आग बुझाई। दबंग धमकी देकर भाग निकले। पीड़ितों का आरोप है कि रात में ही वे चौकी पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। आरोप है उल्टे पुलिस ने पति को ही हड़काया और चालान भेजने की धमकी दी। उधर दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed