{"_id":"570f9b404f1c1bbe274a6ac5","slug":"the-complaint-against-those-open-defecation","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में शौच जाने वालों के खिलाफ तहरीर दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुले में शौच जाने वालों के खिलाफ तहरीर दी
अमर उजाला ब्यूरो-जंगबहादुर गंज।
Updated Thu, 14 Apr 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
जिले में सक्रिय हुई निगरानी समिति की पहली कार्रवाई
स्वच्छता मिशन के तहत गांवों में निगरानी समितियां सक्रिय हो गई हैं। विकास खंड पसगवां की उकुरमुहां पंचायत में समिति के सदस्यों ने खेत में शौच के लिए जाते महिला समेत आठ लोगों को पकड़ा। मल पर मिट्टी डालने को कहा तो आरोपी झगड़ा करने लगे। इस पर समिति सदस्यों ने चौकी पुलिस को तहरीर दी है। जिले में समिति की सक्रियता का पहला मामला सामने आया है।
ग्राम उकुरमुहां के प्रधान महेन्द्र कुमार ने बताया कि उनके साथ समिति सदस्यों ने शौच के बाद मल पर मिट्टी डालने को कहा। इस पर आरोपियों ने निगरानी समिति के सदस्यों के साथ गाली गलौज तथा अभद्र व्यवहार किया। घटना के समय ब्लाक समन्वयक उदय कुमार मिश्रा भी मौजूद थे। इस पर घटना की जानकारी उदय कुमार मिश्रा ने स्वच्छता मिशन ग्रामीण के जिला समन्वयक ललित कुमार श्रीवास्तव को दी। जिला समन्वयक के निर्देश पर निगरानी समिति के सदस्यों ने एक महिला सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए स्थानीय पुलिस चौकी में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।