फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The commotion in the student's hostel off JNVs

जवाहर नवोदय में फिर छात्रों ने हास्टल बंद कर किया हंगामा

Fri, 09 Sep 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मितौली।
अमर उजाला ब्यूरो/मितौली। Updated Fri, 09 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
The commotion in the student's hostel off JNVs
जवाहर - फोटो : अमर उजाला
- सुबह नहीं की पीटी और न किया नाश्ता
विज्ञापन

- चार घंटे बाद एसडीएम के आश्वासन पर माने 
- उपायुक्त पूरे मामले की पुन: कराएंगे जांच

जवाहर नवोदय विद्यालय में एक बार फिर शुक्रवार की सुबह छात्र-छात्राओं ने हास्टल बंद कर हंगामा किया है। सुबह की पीटी में शामिल नहीं हुए, जिसके बाद छात्रों ने नाश्ते का बहिष्कार कर दिया। इससे कैंपस में तनाव की स्थिति बन गई। एसडीएम मंशाराम और तहसीलदार आशुतोष गुप्ता ने छात्रों से बातचीत कर उन्हें नाश्ता-खाना खाने के लिए मनाया। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंचा। उधर, नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ के उपायुक्त जीएस पाटनी ने पुन: पूरे मामले की जांच करने के निर्देश सहायक आयुक्त करमचंद्र को दिए हैं, जो शनिवार को विद्यालय पहुंचेंगे। 
बता दें कि 26 अगस्त 2016 को प्रधानाचार्य अनीता कुमारी पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए छात्रों ने खुद को हास्टलों में बंद कर प्रदर्शन किया था, जिसके बाद विद्यालय प्रशासन ने कड़ी मशक्कत की थी। इसके दूसरे दिन भी छात्रों ने चेहरे को ढककर प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस और मीडिया पर छात्रों ने भद्दे कमेंट किए थे। मामले की जांच के दौरान प्रधानाचार्य अनीता कुमारी 15 दिन के आकस्मिक अवकाश पर चली गई थीं, जिससे उप प्रधानाचार्य आभा शुक्ला को चार्ज दिया गया है। इसके बाद प्रधानाचार्य ने प्रेसवार्ता में कुछ छात्रों पर अनुशासनहीनता के गंभीर आरोप लगाए थे। इसमें एक लड़की के नाम और फोटो प्रयोग कर एक छात्र द्वारा फेसबुक आईडी बनाने का मामला सामने आया था। लिहाजा प्रधानाचार्य ने उनके अभिभावकों को मामले की सूचना दे दी थी, जिसके बाद से छात्रों ने प्रधानाचार्य के खिलाफ लामबंद होकर मोर्चा ही खोल दिया था। कुछ दिनों तक मामला शांत रहने के बाद शुक्रवार को पुन: छात्रों ने हास्टलों के कमरे बंद करके हंगामा किया है, जिससे प्रशासन के कान खड़े हो गए हैं। एसडीएम मंशाराम ने किसी तरह छात्रों को खाना खाने के लिए मनाया, जिससे चार घंटे तक विद्यालय में हाई वोल्टेज ड्रामा चला। 
विज्ञापन


विद्यालय और शिक्षकों के बीच मीटिंग कर स्ट्राइक कराने वाले बच्चों और शिक्षकों को चिह्नित किया जाएगा, जिससे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। छात्र-छात्राओं को सुविधाएं सही तरीके के मुहैया कराई जा रही हैं। फिर भी कुछ छात्र पढ़ाई पर ध्यान न देकर अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। - मंशाराम, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे मामले पर बराबर नजर रखी जा रही है। शनिवार को सहायक आयुक्त करमचंद्र विद्यालय जाकर पुन: जांच करेंगे। कुछ दिन पूर्व हुई जांच में छात्रों की अनुशासनहीनता पाई गई है। सभी अभिभावकों को बुलाकर बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं। 
- जीएस पाटनी, उपायुक्त, नवोदय विद्यालय समिति
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed