फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The collision killed the old woman crossing the street pick-up, death

सड़क पार कर रही वृद्धा को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 13 Apr 2015 07:01 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Mon, 13 Apr 2015 07:01 PM IST
विज्ञापन
The collision killed the old woman crossing the street pick-up, death
पलिया-निघासन मार्ग पर बोझवा गांव के पास सड़क पार कर रही वृद्धा को पिकअप ने टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने पिकअप में तोड़फोड़ की। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मझगईं चौकी क्षेत्र के गांव छब्बापुरवा निवासी मिश्री लाल की 60 वर्षीय पत्नी चुन्नी देवी यहां बोझवा गांव में रिश्तेदारी में आईं थीं। वह सोमवार को बोझवा से छब्बापुरवा जाने वाली बस में बैठने के लिए निकलीं। पलिया-निघासन मार्ग को पार कर बस की ओर जा रही थीं कि इसी दौरान निघासन की ओर से आ रही पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इसमें महिला की मौत हो गई, इससे गुस्साए स्थानीय लोगों ने पिकअप में तोड़फोड़ की। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पिकअप को कब्जे में लेकर चालक को भी हिरासत में ले लिया। शव को अस्पताल लाया गया है जहां से उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजने की तैयारी चल रही है। हादसे के दौरान बोझवा के पास अफरातफरी का माहौल रहा जो काफी देर बाद खत्म हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed