फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The car was hidden in the house recovered

घर में छिपाई गई कार बरामद

Fri, 09 Jan 2015 07:22 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 09 Jan 2015 07:22 PM IST
विज्ञापन
The car was hidden in the house recovered
शहर की पुलिस चौकी मिश्राना क्षेत्र के अर्जुनपुरवा निवासी युवक को सड़क किनारे 31 दिसंबर को टक्कर मारने वाली तेज रफ्तार अज्ञात इनोवा कार को पुलिस ने काफी प्रयास के बाद बरामद कर लिया है। हालांकि कार चलाने वाले युवकों का अब तक सुराग नहीं मिला है। बरामद इनोवा कानपुर की बताई जा रही है। हादसे के वक्त प्रत्यक्षदर्शी सिर्फ यूपी 78 ही देख पाए थे। फिर किसी ने नंबर बताया तो वह एआरटीओ दफ्तर में छानबीन के दौरान स्कूटर का निकला। मिश्राना पुलिस चौकी इंचार्ज हंसवती ने काफी प्रयास के बाद इनोवा बरामद कर ली।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक इनोवा कार में सवार युवकों ने कुंवर खुशवक्त राय इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महेश गुप्ता को टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। महेश की हालत अब भी गंभीर है और एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में महेश के भाई सतीश कुमार ने अज्ञात इनोवा कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। छानबीन के दौरान पुलिस को यूपी 78 एसी-8678 नंबर मिला। इस नंबर की एआरटीओ दफ्तर में जांच की गई तो पता चला कि यह स्कूटर का नंबर है। पुलिस अभी मामले की छानबीन कर ही रही थी कि इसी बीच मुखबिर से सूचना मिलने पर मिश्राना चौकी इंचार्ज हंसवती ने अर्जुनपुरवा मोहल्ले के एक मकान से कार बरामद कर ली। यह कार हरदोई के एक युवक की बताई जा रही है, जो इन दिनों अर्जुनपुरवा में ही किराए पर रहता है। हादसे के बाद से युवक भी फरार है। पुलिस का कहना है कि कार पर पड़ा नंबर कानपुर का है, जिसकी कानपुर परिवहन विभाग से जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed