{"_id":"584839fe4f1c1bf340447fcd","slug":"the-body-of-man-found-in-suspicious-circumstances-murder-suspected","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव, हत्या की आशंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव, हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो मितौली।
Updated Wed, 07 Dec 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड़ी मिली बाइक, गले पर कसने के थे निशान
औरंगाबाद पुलिस चौकी क्षेत्र के माखनलाल चौराहा निवासी 37 वर्षीय जय सिंह का शव बुधवार की सुबह औरंगाबाद पुलिस चौकी के पीछे कुछ दूरी पर पड़ा मिला। वह मंगलवार की दोपहर बाइक से घर से निकला था। मृतक की बाइक शव के पास खड़ी थी। उसका गले पर किसी चीज से घोटे जाने के निशान थे। नाक से खून निकल रहा था। परिवार वालों ने उसकी हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
माखनलाल चौराहा निवासी सरोजनी देवी ने बताया कि उनके पति मंगलवार की दोपहर औरंगाबाद जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन शाम चार बजे तक जब घर नहीं लौटे तो उन्होंने मोबाइल लगाया और घर वापस आने को कहा। जिस पर पति ने उसे बताया कि वह औरंगाबाद में हैं, लेकिन वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचे। इस पर सभी लोग परेशान हो उठे। परिवार वालों ने तलाश की, लेकिन देर रात तक उनका कोई अतापता नहीं चल सका। सुबह करीब नौ बजे कुछ ग्रामीणों ने पुलिस चौकी से महज करीब पांच सौ मीटर दूर 26 मिल रोड पर शव पड़ा देखा तो इसकी जानकारी उनके घर पर भी दी। सूचना पर पत्नी और परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए तो देखा जय सिंह का शव रास्ते के किनारे गन्ने की खेत के मेड़ के पास पड़ा था। पास में ही उनकी बाइक खड़ी थी। शव की गर्दन पर किसी चीज से कसने के निशान थे, नाक से खून बह रहा था। शव देखते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिवार वालों का कहना है कि जय सिंह की एक हिजड़े से दोस्ती थी। साल भर पहले किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। तब से उक्त हिजड़ा उससे रंजिश मानता था। इंस्पेक्टर मैगलगंज ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर हिजड़े नेहा समेत चार लोगों के खिलाफ शक के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण पता चल सकेगा। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।