फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The body of a young woman was found near gate number six

गेट नंबर छह के पासबरामद हुआ युवती का शव 

Tue, 16 May 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  शारदानगर।
अमर उजाला ब्यूरो  शारदानगर। Updated Tue, 16 May 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
The body of a young woman was found near gate number six
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत
सोमवार को शारदा बैराज से नदी में लगाई थी छलांग 
विज्ञापन

सोमवार सुबह शारदा नदी में छलांग लगाने वाली युवती संगीता देवी का शव गोताखोरों ने बैराज के गेट नं. छह के पास से ही कांटे वाले जाल में फंसा कर बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

बतादें कि कोतवाली धौरहरा के गांव सुजानपुर निवासी 18 साल की संगीता देवी ने सोमवार की सुबह शारदा बैराज के गेट संख्या छह से नदी में छलांग लगा दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका था। अंधेरा होने के कारण खोजबीन का काम रोक दिया गया था। सुबह होने पर फिर से उसकी तलाश शुरू हुई। दोपहर बाद गोताखोरों ने कांटे वाले जाल में फंसा कर शव बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे धौरहरा कोतवाली के एसएसआई दिनेश यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज है। वहीं संगीता के पिता रतनलाल ने पुलिस को तहरीर दी है कि उसकी पुत्री कल प्रसाद चढ़ाने शारदा नगर आयी थी, उसकी मानसिक स्थित ठीक नहीं थी, जिससे उसने आत्मघाती कदम उठाते हुए आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed