{"_id":"5911beed4f1c1b231f851412","slug":"the-body-of-a-married-woman-hangs-from-the-trunk","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का शव कुंडे से लटकता मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता का शव कुंडे से लटकता मिला
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 09 May 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
शहर कोतवाली के गांव पोपा निवासी मोनू की पत्नी 22 वर्षीय चांदनी का शव उसके कमरे में कुंडे से लटकता हुआ मिला। मायके वालों ने दहेज की खातिर विवाहिता को मारकर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका की मां की ओर से पति, सास-ससुर और देवर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सीतापुर जिले के थाना तंबौर के गांव अमरनगर निवासी गुड्डी देवी ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री चांदनी की शादी साल भर पहले सदर कोतवाली के गांव पोपा निवासी मोनू के साथ की थी। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर दामाद और ससुराल के अन्य लोग पुत्री को मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि सोमवार को उसकी पुत्री की पिटाई की और गला दबाकर मार डाला। घटना को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को गमछे से कमरे के अंदर कुंडे से लटका दिया। उन्होंने बताया कि पुत्री की मौत होने की जानकारी आसपास के लोगों ने उन्हें दी। जब वह पुत्री की ससुराल पहुंची तो ससुराल वाले घर पर नहीं थे। पुत्री का शव कुंडे से लटक रहा था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सदर कोतवाल नागेश मिश्रा ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर मृतका के पति, सास-ससुर और देवर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।