{"_id":"573b4a184f1c1b5b26ac7772","slug":"the-body-arrived-in-the-village-created-a-furore","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव पहुंचा तो मचा गांव में कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शव पहुंचा तो मचा गांव में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो-मोहम्मदी।
Updated Tue, 05 Jul 2016 11:18 AM IST
विज्ञापन
मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी में गंगा सिंह की हत्या का मामला : गमगीन माहौल में अंत्येष्टि
बदमाशों की गोली से मारे गए गांव केहुआ निवासी पत्रकार हरिश्चंद्र के चाचा गंगा सिंह का शव पोस्टमार्टम के बाद जब गांव पहुंचा तो उनके घर में कोहराम मच गया। शव देखने वालों की वहां भीड़ जुट गई। आसपास के लोग और महिलाएं बिलख रहे परिवार वालों को ढाढ़स बंधा रहे थे। दोपहर बाद गमगीन माहौल में उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र राघवेंद्र सिंह ने दी।
गांव केहुआ निवासी गंगा सिंह संपन्न किसान थे। वह काफी मिलनसार और मृदुल स्वभाव के थे। सोमवार की रात उनकी गोली मारकर हत्या की सूचना जब गांव वालों को मिली तो गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। परिवार में कोहराम मच गया। घर वालों के क्रंदन से वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। दोपहर बाद गमगीन माहौल में शव की अंत्येष्टि कर दी गई। गांव के कई घरों में सुबह चूल्हे तक नहीं जले। इस मौके पर भाजपा नेता लोकेंद्र प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष भाजपा संदीप मेहरोत्रा, श्याम किशोर अवस्थी, ज्योतिर्मय बरतरिया, गोविन्द गुप्ता, सुशील त्रिवेदी, सपा नेता राम कैलाश यादव, करन सिंह, गोपाल मोहन रस्तोगी, अमित भसीन, बृजकिशोर शर्मा, संजय सिंह चौहान , गोला के वरुण अग्रवाल, पत्रकार विकास शुक्ला, शिवनाथ सिंह, आलोक सिंह, भूरे सिंह, नत्थूलाल शुक्ला सहित सैकड़ों लोग एवं पत्रकार मौजूद रहे। बसपा के पूर्व सांसद दाउद अहमद ने उनके घर पहुंचकर परिवार वालों को ढाढ़स बंधाया।
लुटेरी बनी टेढ़ी पुलिया
मगरैना टॉवर के पास स्थित टेढ़ी पुलिया के पास एक नहीं रोड होल्डअप की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं की तहरीर भी पुलिस को दी गई लेकिन रिपोर्ट दर्ज न करने में माहिर मोहम्मदी पुलिस कई घटनाओं को गटक गई। लगातार घटनाएं होने के बाद भी पुलिस ने यहां पर पिकेट ड्यूटी नहीं लगाई और न हीं गश्त करने की जरूरत समझी। इसके पहले भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लोकेंद्र प्रताप सिंह समेत तमाम ग्रामीणों ने भी पुलिया के पास पिकेट ड्यूटी लगाने की मांग की, लेकिन पुलिस ने अनसुनी कर दी।
विज्ञापन
हत्या और लूट की घटना से पत्रकारों में रोष
मोहम्मदी। पत्रकार हरिश्चंद्र सिंह के चाचा गंगा सिंह की हत्या और लूट की घटना से स्थानीय पत्रकारों में खासा रोष है। नगर पालिका परिषद में पत्रकारों की बैठक में गंगा सिंह की मृत्यु पर शोक जताते हुए मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की गई। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार संतोष पांडे, अब्बास नकवी, शिवम राठौर, डॉ सुभाष गुप्ता, हरिवंश सिंह, अनिल पांडे, वीपी सिंह, रवि शुक्ला, कमल गुप्ता, विमल सिंह, सुखविंदर सिंह, हरविंदर सिंह, मो. इलियास, मनोज शुक्ला, प्रसून पांडे, स्वामी दयाल, अरविंद शुक्ला, सौरभ पांडे, जाकिर खां आदि ने शोक जताया।