{"_id":"e490767b3e13f4be6b785b0cdc078fb4","slug":"the-bodies-of-the-murdered-man-thrown-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव फेंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर शव फेंका
ममरी
Updated Thu, 22 Jan 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद क्षेत्र के गोला-खुटार रोड पर बुधवार की रात संदिग्ध हालात में जाइलो कार सवार शाहजहांपुर के युवक का शव सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा मिला। युवक की कार भी कुछ ही दूरी पर खड़ी मिली। कार के शीशे टूटे हुए थे। पुलिस ने मृतक की दोनों जेबों से 2,73,400 रुपये बरामद किए हैं। शव मिलने की जानकारी होने पर गुरुवार की सुबह एसपी अरविंद सेन, एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सीओ एसी श्रीवास्तव समेत तमाम पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी केे निर्देश पर फारेंसिक टीम के प्रभारी विमल श्रीवास्तव और विशाल गौड़ मौके पर पहुंचे और फिंगरप्रिंट जुटाए।
सीओ अवनीश्वर चंद के मुताबिक मृतक की पहचान शाहजहांपुर जिले के बंडा अंतर्गत गांव भंवरखेड़ा निवासी वीरपाल गंगवार के रूप में हुई है। हैदराबाद पुलिस को शव मिलने की सूचना मिली तो एसओ जितेंद्र्र सिंह यादव मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना करने के बाद अधिकारियों को सूचना दी। वीरपाल का शव मुरादपुर गांव के पूरब दिशा में पड़ा था। उसकी जाइलो कार गांव के पश्चिम दिशा में कुछ दूरी पर खड़ी थी। कार के शीशों को पत्थर मारकर तोड़ा गया था। पुलिस ने कार और मृतक की जेबों से बरामद नगदी को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
रंजिशन की गई है हत्या
सीओ के मुताबिक वीरपाल की जेबों से नगदी मिलने के बाद यह तय है कि उसकी हत्या लूट के इरादे से नहीं बल्कि किसी रंजिश की वजह से की गई है। क्योंकि हत्यारोपियों का मकसद लूट करना होता तो नगदी नहीं मिलती।
विज्ञापन
गाड़ी में ही बना रखा था आशियाना
पुलिस का कहना है कि वीरपाल खुद गाड़ी का मालिक और उसका चालक था। वह पिछले एक साल से घर नहीं गया और न ही कहीं कमरा लेकर रहता था। वह गाड़ी में ही अपना सामान रखता था और बंडा में होटल पर खाना खाने के बाद कार में ही सो जाता था।
छह भाई है मृतक वीरपाल
सीओ ने बताया कि मृतक वीरपाल छह भाई है। इनमें कई भाइयों की शादी हो चुकी है लेकिन वीरपाल की शादी नहीं हुई है। पुलिस को यह जानकारी हैदराबाद थाने पहुंचे उसके तीन भाइयों राजपाल, शिवकुमार, प्रेमपाल ने दी।
एसपी अरविंद सेन ने बताया कि युवक की हत्या कर शव को फेंका गया है। गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। परिवारीजन आ गए हैं लेकिन अभी रंजिश की वजह पता नहीं चली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण पता चलेगा।