फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The baby went missing from home Two days later recovered

घर से लापता हुई बच्ची  दो दिन बाद बरामद

Tue, 27 Sep 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज।  
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज।   Updated Tue, 27 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
The baby went missing from home Two days later recovered
अपहरण्‍ा - फोटो : अमर उजाला
अपहर्ता गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी का चालान भेजा
विज्ञापन

दो दिन पहले कुकरा गांव के पसियाना मोहल्ला से लापता हुई चार वर्षीय बच्ची को पुलिस ने बरामद कर अपहर्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका चालान भेज दिया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए माता-पिता के साथ जिला महिला चिकित्सालय भेजा गया है।
 दो  दिन पहले गांव कुकरा के पसियाना मोहल्ला निवासी राजेश कुमार की चार वर्षीय  पुत्री रंजना घर में सोते समय रहस्यमय हालात में लापता हो गई थी। इस मामले में पड़ोसी रामआसरे के खिलाफ थाना मैलानी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दो दिन तक आरोपी बालिका को लेकर इधर-उधर भटकता रहा। सोमवार रात लगभग नौ बजे थाना  मैलानी पुलिस को बच्ची और अपहर्ता के कुकरा-जटपुरा रोड चौराहे पर मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां पहुंच कर अपहर्ता को गिरफ्तार कर बालिका को कब्जे में ले लिया।  पूछताछ में आरोपी ने बताया कि राजेश कुमार उनका रिश्तेदार है और रंजना उसकी पोती लगती है। आरोपी का कहना था कि वह किसी गलत मंसूबे से पोती को नहीं ले गया था लेकिन ये बात पुलिस के गले नहीं उतरी। इधर, बच्ची की बरामदगी की सूचना उसके परिवार वालों को दी। जिस पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे और बच्ची को कब्जे में लिया। माता-पिता को देखकर बच्ची उनसे लिपट गई।
विज्ञापन

एसओ मैलानी अजय कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी  रामआसरे का धारा 364 में चालान काट कर भेजने के साथ ही बच्ची को पुलिस अभिरक्षा में माता-पिता के साथ मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेजा गया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed