{"_id":"7cc8cfbd2102776e3c73e76148738864","slug":"the-attack-on-the-home-guard-on-punctuation-lkdktton-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" टोकने पर लकड़कट्टों ने होमगार्ड पर किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टोकने पर लकड़कट्टों ने होमगार्ड पर किया हमला
बिजुआ (लखीमपुर खीरी)।
Updated Sun, 31 Jan 2016 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल से चोरी कर लकड़ी ला रहे लकड़कट्टों को रास्ते में टोकना एक होमगार्ड के लिए महंगा पड़ गया। लकड़कट्टों ने होमगार्ड को लात घूंसों के अलावा लाठी-डंडों से इतना पीटा कि उसका सिर फट गया और हाथ एवं कंधे की हड्डी टूट गई। बाद में लोगों ने देखा तो मौके पर पहुंचकर होमगार्ड की जान बचाई। पुलिस ने मौके से मिली साइकिल और लकड़ी कब्जे में ले ली है। होमगार्ड की तहरीर पर आरोपी चार लकड़कट्टों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
घटना भीरा थाने से कुछ दूरी पर शनिवार रात करीब 10 बजे की है। होमगार्ड अखिलेश शुक्ला रात करीब दस बजे थाने से ड्यूटी करने के बाद अपने घर धर्मापुर पैदल ही जा रहा था। भीरा नहर से 100 कदम दूर चार साइकिलों पर कुछ लोग जंगल की लकड़ी लेकर आते दिखे। बावर्दी होमगार्ड ने इन लोगों को लकड़ी के बाबत पूछताछ की। इस पर लकड़कट्टों ने होमगार्ड को पीटना शुरू कर दिया। होमगार्ड के मुताबिक जब वह लकड़कट्टों को रोक कर थाने पर सूचना देने जा रहा था, तभी चारों लकड़कट्टों ने उसकी पिटाई की। हमले में होमगार्ड का सिर फट गया और कंधे की हड्डी भी टूट गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और होमगार्ड का मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने आरोपी लकड़कट्टों अतीक अहमद, शाहरुख खान, पप्पू और फिरोज निवासी भीरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं वन महकमे को भी सूचना दी गई है।