{"_id":"2417ec4dfd503c1758edd83b73fa8043","slug":"the-attack-on-drug-dealers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा व्यापारी पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दवा व्यापारी पर जानलेवा हमला
लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 30 Sep 2015 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला रोड स्थित मोहल्ला गोटैैयाबाग चौराहे पर स्थित मां गायत्री मेडिकल स्टोर के स्वामी को मंगलवार की शाम कुछ लोगों ने हथौड़ी और डंडों से बुरी तरह पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान लोगों की भीड़ जुटने पर हमलावार फरार हो गए। घटना के पीछे दुकान को खाली कराने का विवाद बताया जा रहा हैै। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है।
मोहल्ला ईदगाह निवासी उपेंद्र तिवारी गोला रोड पर गोटैैयाबाग चौराहे पर किराए की दुकान में मां गायत्री मेडिकल स्टोर के नाम से दवा का व्यवसाय करता है। मंगलवार की शाम को दुकान मालिक अवधेश कुमार अपने पुत्रों के साथ मेडिकल स्टोर पर आ धमका और दुकान खाली कराने का दबाव बनाने लगा, जिसमें दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस पर अवधेश कुमार आदि ने हथौड़ी और डंडों से उपेंद्र तिवारी की पिटाई कर दी। हथौड़ी के प्रहार से उपेंद्र का सिर फट गया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे, तो हमलावर मौके से भाग निकले। संकटा देवी चौकी पुलिस को मामले की सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल युवक का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। चौकी इंचार्ज सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अवधेश कुमार, पवन कुमार और छोटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।