फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ten incidents of loot hectic Khiri

लूट की ताबड़तोड़ घटनाओं से दहला खीरी

Tue, 26 Apr 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 26 Apr 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ten incidents of loot hectic Khiri
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
धौरहरा में बदमाशों ने दो वारदातों को अंजाम दिया, मितौली और मैगलगंज क्षेत्र में भी हुईं घटनाएं 
विज्ञापन

जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई लूट की घटनाओं ने पुलिस व्यवस्था की कलई खोल दी है। धौरहरा में बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक ग्रामीण की हत्या कर 56 हजार रुपये लूट लिए। इसी क्षेत्र में दूसरी लूट की वारदात को अंजाम देते हुए बदमाशों ने मुनीम से 48 हजार रुपये लूट लिए। मितौली क्षेत्र में सेमरावां रोड पर बदमाशों ने लगातार तीन बाइक सवार से लूटपाट की, जबकि मैगलगंज क्षेत्र में बदमाशों ने सराफ कारोबारी से नई बाइक, मोबाइल समेत नकदी लूट ली। 24 घंटे के अंदर ताबड़तोड़ लूट और हत्या की वारदातों से लोग खौफ में हैं।
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र में एक ग्रामीण की हत्या तथा लूट की वारदात के बाद जब एसपी अखिलेश चौरसिया घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे थे, ठीक उसी समय बाइक सवार लुटेरों ने दूसरी वारदात को अंजाम देते हुए लखीमपुर से वसूली करने आए एक मुनीम से 48 हजार रुपये लूट लिए। 
विज्ञापन

लखीमपुर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी रामकिशोर बिंदा ऑटो डीजल्स लखीमपुर में मुनीम है। वह मंगलवार को अपनी फर्म के लिए पैसे की वसूली करने निकला था। उसने फूलबेहड़, पतरासी, ढखेरवा और निघासन में वसूली की थी। निघासन में वसूली कर बाइक से वह जब लखीमपुर लौट रहा था, तभी ग्राम मल्लबेहड़ के पास साइफन नंबर 22 के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक करके रोक लिया। लुटेरों ने रामकिशोर की तमंचे की बट से पिटाई की फिर बैग में रखे 46 हजार रुपये और जेब से ढाई हजार रुपये लूटकर ढखेरवा की तरफ फरार हो गए। लुटेरों ने रामकिशोर की बाइक से चाबी और मोबाइल भी छीन लिया। किसी तरह शारदानगर पुलिस पिकेट पहुंचकर रामकिशोर ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। रामकिशोर के मुताबिक घटना करीब पांच बजकर 40 मिनट पर हुई। कोतवाली प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है, लेकिन अब इस मामले की तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मितौली। शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस घर जा रहे तीन बाइक सवारों से आधा दर्जन बदमाशों ने असलहे के बल पर एक-एक कर जेवर, नकदी और बाइक लूट लीं। बदमाशों ने दो महिलाओं सहित पांच लोगों को काफी देर तक बंधक बनाए रखा। इसके  बाद बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। 
मितौली-बड़ागांव मार्ग पर सेमरावां गांव के पास बदमाशों ने लूट की घटना अंजाम देते हुए भीरा थाने के नौसर गुलरिया निवासी विनीत कुमार गुप्ता सोमवार को महोली कोतवाली के गांव ललईपुरवा स्थित अपने साढू के यहां देवाई में गए थे। विनीत ने बताया कि रात करीब दस बजे वह बड़ागांव से घर जाने के लिए निकला। बडागांव-मितौली रोड पर सेमरावां गांव के पास निमार्णाधीन सड़क पर पत्थर पड़े होने की वजह से स्लो स्पीड में जाते समय कुछ बदमाशों ने असलहा दिखाकर उन्हें रोक लिया। फिर असलहों के बल पर सड़क से दूर गन्ने के खेत में हाथ बांधकर डाल दिया। खेत में बदमाशों के अलावा मितौली थाना क्षेत्र के बबौना गांव के रमेश, उनकी मां रामकुमारी, बहन छाया पहले से बांध कर रखे गए थे। बदमाशों ने दोनों महिलाओं से जेवर और नकदी लूट ली थी। विनीत से बदमाशों ने 900 रुपये, दो सोने की अंगूठी लूट ली। साथ ही बाइक छीन ली। इसी दौरान महोली थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी सुरेश से दो हजार रुपये लूट लिए। विनीत ने बताया कि सोमवार रात करीब दो बजे तक आधा दर्जन बदमाश सभी को बंधक बनाए रहे। बाद में धमकी देते हुए बदमाश फरार हो गए। इसके बाद भी पीड़ित काफी देर तक मौके पर ही पड़े रहे। महिलाओं को बंधन मुक्त कराने के बाद लोग सेमरावां गांव पहुंचे। यहां पर आपबीती बताने के बाद कुछ ग्रामीण लाठी डंडा लेकर मौके पर गए, जहां तालाब के पास से रमेश की बाइक बरामद हो गई। सुरेश की बाइक पास के खेत से सुबह बरामद हुई। एसओ फूलचंद्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

मैगलगंज। कस्बे में सराफा कारोबारी रामदुलारे वर्मा सोमवार की रात करीब आठ बजे बाइक से अपने गांव पिसावां थाना के गांव पड़रिया लौट रहे थे। मैगलगंज-पिसावां बार्डर पर दो बदमाशों ने असलहे के बल पर उन्हें रोक लिया। फिर तमंचा दिखाकर नई बाइक, मोबाइल, सोने की अंगूठी, 800 रुपये लूट लिए। पीड़ित ने घटना की सूचना मैगलगंज थाने में दी, तो वहां पुलिस ने सीमा विवाद बताते हुए उसे रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सीतापुर जिले के पिसावां थाने भेज दिया। पीड़ित जब पिसावां थाने पहुंचा, तो वहां भी पुलिस ने उन्हें फिर मैगलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भेज दिया। एसओ विजय प्रताप यादव ने बताया कि मामला पिसावां थाना क्षेत्र की हैै। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed