फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teenager trying to seduce , the accused in custody

किशोरी से दुराचार का प्रयास, आरोपी हिरासत में

Sun, 28 Jun 2015 07:08 PM IST
महेवागंज
महेवागंज Updated Sun, 28 Jun 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
शहर से सटे एक गांव में युवक ने किशोरी को हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने किशोरी को युवक के कब्जे से छुड़ाया। भीड़ ने आरोपी युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक किशोरी रविवार सुबह खेत में धान की रोपाई करने गई थी। काम निपटाकर दोपहर वह घर वापस आ रही थी। अकेला आता देख गांव का ही एक युवक किशोरी को बीच रास्ते गन्ने के खेत में खींच ले गया। बचाव में किशोरी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। चीखपुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। किशोरी को युवक के चंगुल से छुड़ाया। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। चौकी इंचार्ज शिवानंद पटेल ने बताया कि युवक को छेड़खानी के आरोप मे हिरासत में लिया गया है। पूछताछ कर विधिक कार्रवाई की जा रही है आरोपी शादीशुदा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed