फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teenager hostage Accused of misconduct

किशोरी को बंधक बनाकर  दुराचार करने का आरोप 

Wed, 04 Jan 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो निघासन। Updated Wed, 04 Jan 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Teenager hostage Accused of misconduct
rape - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
घर वालों ने पुलिस को दी तहरीर
थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी से दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री जंगल में सेंठा का पतौरा काटने गई थी। जहां गांव के ही युवक ने पुत्री को दबोचकर बंधक बना लिया और दुराचार किया। उसके पिता ने पुलिस को तहरीर देने का दावा किया है, लेकिन पुलिस ने तहरीर मिलने से साफ इंकार किया है। 

पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि मंगलवार की दोपहर उनकी पुत्री अपनी सहेलियों के साथ खेत के निकट जंगल से सेंठा से दो बोझ पतौरा निकाला। एक बोझ लेकर वह घर आ गई। दूसरा बोझ उठाने जब वह अकेली गई तो आरोपी ने उसे जंगल में ही दबोच लिया और दुपट्टे से उसके दोनों हाथ बांध दिए। जब पुत्री शोर करने लगी तो आरोपी ने दुपट्टा फाड़कर उसके मुंह में ठूंस दिया और दुराचार किया। बाद में जंगल किनारे स्थित एक झोपड़ी में ले गया। वहां पर करीब तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा। अंधेरा होने पर पुत्री को छोड़ दिया और झोपड़ी के बाहर आग जलाकर चला गया। किशोरी के शाम तक घर न पहुंचने पर तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। देर शाम घर पहुंची किशोरी ने आप बीती घर वालों को बताई। बुधवार को सुबह किशोरी के पिता ने सौ नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे दरोगा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़िता को थाने बुलाया। किशोरी के पिता का कहना है कि उसने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उधर, प्रभारी निरीक्षक डीसी मिश्रा का कहना है कि सूचना पर हल्का दरोगा को भेजा गया था। परिवार वालों से पीड़िता को थाने लाने के लिए कहा गया था, लेकिन वह लोग बुधवार शाम तक नहीं आए हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed