{"_id":"57726b0f4f1c1b364779a985","slug":"teachers-of-children-from-ud-spoil-the-gun","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूडी चिल्ड्रन के शिक्षक से बंदूक के बल पर हुई लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूडी चिल्ड्रन के शिक्षक से बंदूक के बल पर हुई लूट
अमर उजाला ब्यूरो जंगबहादुर गंज (लखीमपुर खीरी)।
Updated Tue, 28 Jun 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पसगवां थाने के सुखबसा गांव के पास हुई घटना
मोहम्मदी के यूडी चिल्ड्रन एकेडमी में शिक्षक कुलदीप सिंह निवासी चिनहट (लखनऊ) सोमवार रात 10.30 बजे के करीब लखनऊ से अपनी बाइक से पसगवां होते हुए मोहम्मदी आ रहे थे, रास्ते में सुखवसा गांव के पास बुलेरो में सवार बदमाशों ने उन्हें बंदूक के बल पर लूट लिया।
लखनऊ के मोहल्ला चिनहट निवासी कुलदीप सिंह मोहम्मदी के यूडी चिल्ड्रन एकेडमी में वाणिज्य के अध्यापक हैं। 27 जून की रात को 10.30 बजे वह लखनऊ से पसगवां होते हुए अपनी बाइक से मोहम्मदी आ रहे थे।
सुखबसा गांव से 200 दूर सामने से आ रही बुलेरो ने उनका रास्ता रोका, लेकिन कुलदीप चालाकी से अपनी बाइक को किनारे से निकाल कर भाग निकले। इसके बाद लुटेरों ने फायरिंग करते हुए उनका पीछा किया और एक किमी बाद कुलदीप को दबोच लिया। लुटेरों ने बंदूक के बल पर उनका बैग, जिसमें उनका पैन कार्ड, डीएल, एटीएम कार्ड, कुछ पुस्तकों के साथ मोबाइल फोन तथा पर्स था लूट लिया। पर्स में 8500 रुपये थे। कुलदीप सिंह ने शिक्षकों तथा मैनेजर के साथ पसगवां थाने जाकर घटना की सूचना दी। पुुलिस ने अगले दिन शाम तक रिपोर्ट लिखने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया। इस बाबत कोतवाल विजय प्रताप यादव का कहना है कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।