फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   teachers died in road accident

सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, भाई घायल

Sun, 08 Mar 2015 06:54 PM IST
फरधान (लखीमपुर खीरी)।
फरधान (लखीमपुर खीरी)। Updated Sun, 08 Mar 2015 06:54 PM IST
विज्ञापन
भाई के साथ बाइक से होली मिलने जा रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उनका भाई घायल हो गया।
विज्ञापन

वाराणसी जिले के मिलकी चक पोस्ट गंगापुर निवासी स्वामीनाथ उपाध्याय करीब 10 वर्ष से मोहम्मदी के आरिफ सहादत मेमोरियल इंटर कॉलेज में वित्तविहीन शिक्षक के रूप में कार्यरत थे, जबकि उनके छोटे भाई हरिनाथ उपाध्याय मोहम्मदी के ही जेपी इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। रविवार की दोपहर करीब 12 बजे छोटे भाई हरिनाथ की बाइक से 56 वर्षीय स्वामीनाथ होली मिलन के लिए डीआईओएस के आवास पर जा रहे थे। रास्ते में सिकंद्राबाद के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे स्वामीनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबूलेंस से उन्हें सीएचसी फरधान लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


शिक्षक की मौत पर शोक जताया
मोहम्मदी। स्वामीनाथ उपाध्याय की सड़क दुर्घटना में मौत से शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। स्वामीनाथ उपाध्याय की मौत पर इस्लामियां इंटर कॉलेज और जेपी कॉलेज के शिक्षकों ने शोक जताया है। प्रधानाचार्य मनोज खरे, शशिशेखर मिश्र, विभव अवस्थी, बृजेंद्र सिंह, इस्लामियां स्कूल के प्रधानाचार्य अयूब अहमद, जाहिद अली, पीडी कॉलेज के एसएन वर्मा, संतोष पंाडे, नैनेश गुप्ता आदि ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed