{"_id":"57f8fb204f1c1bcd402703a6","slug":"tazia-bringing-tractor-overturned-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजिया लेकर आ रहा ट्रैक्टर पलटा, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताजिया लेकर आ रहा ट्रैक्टर पलटा, एक घायल
पलियाकलां।
Updated Sat, 08 Oct 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलिया-भीरा रोड पर ग्राम बोझवा के पास एक ट्रैक्टर चालक द्वारा गलत साइड से ओवरटेक किए जाने से ताजिया रखकर ले जा रहा दूसरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। ट्रैक्टर पलटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बोझवा के रपटा पुल के पास एक ट्रैक्टर चालक द्वारा गलत साइड से ओवरटेक किए जाने से बिजुआ के रामनगर से ट्रैक्टर-ट्राली में ताजिया लेकर आ रहा गुड्डू और कोठिया निवासी इश्तियाक का 23 वर्षीय पुत्र रिजवान का ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रोड किनारे खाई में पलट गया। जिसमें रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। गनीमत यह रही कि ताजिया लदी ट्रॉली नहीं पलटी, जिसमें सवार तीन-चार अन्य लोग बाल-बाल बच गए तथा कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ।