फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Taking 11 cattle Pick caught

11 पशु ले जा रही पिकअप पकड़ी

Sun, 05 Apr 2015 07:25 PM IST
सिकंद्राबाद
सिकंद्राबाद Updated Sun, 05 Apr 2015 07:25 PM IST
विज्ञापन
नीमगांव पुलिस ने शनिवार की रात चेकिंग अभियान चलाकर पशुओं से भरी पिकअप पकड़ी है, जिसमें 10 जीवित और एक मृत पशु मिला हैै। वहीं अलग-अलग मामलों में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर चालान भेजा है।
विज्ञापन

एसओ बृजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि रविवार की सुबह करीब पांच बजे सिकंद्राबाद चौकी इंचार्ज सत्यप्रकाश यादव चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सीतापुर की ओर से आ रही पिकअप रोकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी भगा दी। पुलिस ने पीछा किया तो इब्राहिमपुर के पास गाड़ी खाईं में घुस गई। इस बीच चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने गाड़ी से 10 जिंदा और एक मृत पशु बरामद किया हैै। एसओ ने बताया कि पशुओं को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में देकर पिकअप सीज कर दी गई है। पुलिस ने चालक के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

उधर न्यायालय से जारी वारंट के चलते बेलाबोझी निवासी रामदत्त, अमघट निवासी झब्बू, मुन्ना तथा देवरी के झब्बू को गिरफ्तार किया हैै। अतरौली निवासी संजय तथा पवन को मारपीट, खेड़ा निवासी दयाराम को तमंचा और कारतूस के साथ पकड़ा गया हैै। पुलिस ने सभी का चालान भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed