{"_id":"58af275e4f1c1b2b69b26141","slug":"swrupnagr-looting-theft-in-anandnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वरूपनगर में लूटपाट, आनंदनगर में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वरूपनगर में लूटपाट, आनंदनगर में चोरी
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 23 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
loot
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही रात में हुई वारदात, शहरवासियों में दहशत
सीओ सिटी ने स्वरूपनगर में घटनास्थल का किया निरीक्षण
सदर कोतवाली पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने बुधवार की रात जहां स्वरूपनगर (सिकटिहा) निवासी आशाराम के घर धावा बोला और परिवार वालों को गन प्वाइंट पर लेकर नकदी-जेवर समेत करीब ढाई लाख का सामान लूट ले गए, वहीं आनंदनगर निवासी सत्येंद्र के घर का ताला तोड़कर 45 हजार की नकदी समेत करीब तीन लाख के जेवर चोरी कर लिए। दोनों घटनाओं की तहरीर पुलिस को दी गई है। सीओ सिटी निर्मल कुमार बिष्ट ने स्वरूपनगर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की और परिवार वालों से पूछताछ की। फील्ड यूनिट टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
मोहल्ला स्वरूपनगर निवासी सार्जन कुमार ने बताया कि वह गैस एजेंसी में काम करता है और अपने मामा आशाराम के मकान में रहता है। आशाराम दो दिन पहले काम से मध्य प्रदेश गए थे। घर पर वह, उसकी मामी पूजा और भांजा आयेंद्र था। वह अलग कमरे में, जबकि मामी और भांजा दूसरे कमरे में सो रहे थे। उसके कमरे का दरवाजा खुला था। रात करीब डेढ़ बजे चार बदमाश दीवार कूदकर घर में घुस आए और तमंचा कनपटी पर लगा दिया। शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी देकर उसके हाथ बांध दिए। एक बदमाश मेन दरवाजे पर खड़ा हो गया। बदमाशों ने उसके कमरे में रखी सेफ तोड़ दी और लूटपाट की। इसके बाद मामी पूजा के कमरे में घुस गए और चाभी न देने पर आर्यन को गोली मार देने की धमकी दी। इससे भयभीत पूजा ने बदमाशों को चाभी दे दी। बदमाशों ने उसके और मामी के कमरे से 11, 700 की नकदी, दो मोबाइल, एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक जोड़ी कुंडल, एक गले का हार, दो मटरमाला, चार सोने की अंगूठी लूट ली और सभी को कमरे में बंद कर भाग निकले। उसने बताया कि बदमाशों के पास तमंचा, लोहे की रॉड और लोहे के सब्बल था। सूचना पर सीओ सिटी निर्मल कुमार बिष्ट सदर कोतवाल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट की टीम ने भी वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। उधर आनंदनगर कॉलोनी निवासी सत्येंद्र तिवारी के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। सत्येंद्र तिवारी गांव गए थे। मकान पर उनके भाई सो रहे थे। रात में चोरों ने कमरे में बाहर से ताला डाल दिया और तीन कमरों के ताले तोड़कर उसमें रखी 45 हजार रुपये की नकदी और करीब तीन लाख के जेवर चोरी कर ले गए। सूचना पर जेल गेट चौकी इंचार्ज राजबली सिंह ने मौका मुआयना किया। दोनों मामलों की तहरीरें पुलिस को दी गई हैं, लेकिन सदर कोतवाली पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए फुटेज
स्वरूपनगर में आशाराम के मकान के एक तरफ सटा हुआ विशाल श्रीवास्तव और दूसरी ओर कुछ दूरी पर पंकज वर्मा का मकान है। दोनों मकानों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। सीओ सिटी निर्मल कुमार बिष्ट ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की तस्वीर कैद हुई है, लेकिन बदमाश मुंह पर ढाटा बांधे हुए हैं, जिससे चेहरे से पहचान करना मुश्किल पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बदमाशों की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।