फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Swindle in the name of fake gold brick, two captive

नकली सोने की ईंट के नाम पर ठगी, दो बंदी

Mon, 15 Jun 2015 08:47 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 15 Jun 2015 08:47 PM IST
विज्ञापन
Swindle in the name of fake gold brick, two captive
नकली सोने की ईंट और नेपाली मुद्रा की बिक्री के नाम पर कुछ दिन पहले हुई 54 हजार की ठगी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो अभियुक्त पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से दो नकली सोने की ईंटें और पीली धातु से बनी नेपाली मुद्राएं भी मिली हैं। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों का चालान भेज दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि पलिया क्षेत्र के गांव माहेग्राम निवासी मुकेश कुमार ने 14 जून को फूलबेहड़ थाने में तहरीर देकर चार आरोपियों द्वारा 54 हजार की ठगी किए जाने का आरोप लगाया था, जिस पर पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में लल्लन, इसराफिल, महेश और अब्बास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। एसपी अरविंद सेन के निर्देश पर एएसपी एपी सिंह और सीओ धौरहरा मनोज यादव के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच और फूलबेहड़ पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए थे। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच और पुलिस ने सोमवार को सर्वा सेंटर चौराहे के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान लल्लन उर्फ इस्माइल और इसराफिल निवासी सरवा थाना फूलबेहड़ के तौर पर हुई है। एसपी अरविंद सेन ने बताया कि दोनों के पास से दो नकली सोने की ईंट और 48 पीली धातु से बनी नेपाली मुद्राएं बरामद हुई हैं। इसके अलावा दो तमंचे और चार हजार नकदी बरामद की गई है।
विज्ञापन

--
लल्लन पर दर्ज हैैं छह मुकदमे
पुलिस के मुताबिक लल्लन का आपराधिक इतिहास मिला है। उसके खिलाफ अब तक छह मुकदमे दर्ज हो चुके हैं, जिसमें धोखाधड़ी के तीन मामले हैं। जबकि दूसरे अभियुक्त इसराफिल के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed