फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Swearing in dispute Salamat was murdered

गाली देने के विवाद में हुई सलामत की हत्या

Tue, 17 Nov 2015 10:35 PM IST
चंदनचौकी
चंदनचौकी Updated Tue, 17 Nov 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
निघासन कोतवाली क्षेत्र के गांव मुंशीगढ़ मजरा चखरा निवासी सलामत की हत्या मामूली विवाद में शराब के नशे में धुत साथियों ने ही कर दी थी। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनकी निशान देही पर आला कत्ल भी बरामद कर लिया है। पुलिस का दावा है कि साथियों ने पहले शराब पी, जिसके हुए विवाद में नशे में दो लोगों ने उसकी हत्या करने की बात कबूली है।
विज्ञापन

निघासन कोतवाली क्षेत्र के गांव मुंशीगढ़ मजरा चखरा निवासी नब्बू शाह का पुत्र सलामत शाह और शातिम शाह पड़ोसी देश नेपाल अपने  साथियों के साथ खेल तमाशा दिखाने गए थे। जहां से वह 11 नवंबर को शाम छह बजे लौट रहे थे। भारतीय आदिवासी थारू जनजाति क्षेत्र के गांव बंदर भरारी  के नजदीक उसके साथी शातिम के मुताबिक दो लोगों ने उसको गन्ना से पीटा जिससे वह बेहोश हो गया और जब उसे होश आया तो सलामत गायब था। 12 नवंबर को सलामत के कपड़ेे खून से लथपथ वहीं पास में खेत में मिले थे।
विज्ञापन

इसी से किसी अनहोनी की संभावनाएं प्रबल हो गईं थीं। शुक्रवार को गन्ने के खेत से पुलिस ने लाश बरामद कर ली। मृतक के बड़े भाई कलीम की तहरीर पर पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को पुलिस ने बंदरभरारी के निवासी आदिवासी थारू जनजाति के रामसरन पुत्र शंकर और शेरू पुत्र परदेसू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक उसकी हत्या दोनों ने कबूल करते हुए उसे बताया है कि चारों ने एक साथ नेपाल के गांव में शराब पी थी और फिर वहां से लौट रहे थे। यहां जाति सूचक शब्द को लेकर विवाद हो गया और उसी में उसकी उन्होंने हंसिया से हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed