{"_id":"5787cb684f1c1b124b13e77a","slug":"suv-overturns-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो पलटने से छह जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कार्पियो पलटने से छह जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/मझगईं।
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानगर में सगाई समारोह में होकर बिहार जा रहे थे घायल
संपूर्णानगर थाना क्षेत्र में एक सगाई समारोह में शामिल होकर वापस बिहार लौट रहे लोगो की स्कार्पियो गाड़ी मझगईं क्षेत्र के तिकोना फार्म के पास पलट गई। हादसा चालक के झपकी आ जाने के कारण हुआ। हादसे में छह सवार जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बिहार के शिवान निवासी सीताराम सिंह के 63 वर्षीय पुत्र राजेन्द्र सिंह, गोपालगंज निवासी नंद सिंह का 26 वर्षीय पुत्र राहुल, रामचंद्र के 40 वर्षीय पुत्र सतेन्द्र, योगेन्द्र सिंह के 45 वर्षीय पुत्र गिरि सिंह, रामगोपाल सिंह के 60 वर्षीय पुत्र कपिल खीरी जिले संपूर्णानगर थाना क्षेत्र में एक रिश्तेेदार के यहां सगाई समारोह में शामिल होकर स्कार्पियो गाड़ी से बिहार जा रहे थे। देररात मझगई कस्बे के आगे तिकोना पुल के पास 35 वर्षीय चालक छोटू को नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन बेकाबू होकर पलट गया। इसमें चालक समेत सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को निजी वाहनो और एम्बुलेंस से पलिया सीएचसी लाया गया। जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।