फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SUV overturns six injured

स्कार्पियो पलटने से छह जख्मी

Thu, 14 Jul 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मझगईं।
अमर उजाला ब्यूरो/मझगईं। Updated Thu, 14 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
SUV overturns six injured
accident - फोटो : amar ujala
संपूर्णानगर में सगाई समारोह में होकर बिहार जा रहे थे घायल 
विज्ञापन

संपूर्णानगर थाना क्षेत्र में एक सगाई समारोह में शामिल होकर वापस बिहार लौट रहे लोगो की स्कार्पियो गाड़ी मझगईं क्षेत्र के तिकोना फार्म के पास पलट गई। हादसा चालक के झपकी आ जाने के कारण हुआ। हादसे में छह सवार जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

बिहार के शिवान निवासी सीताराम सिंह के 63 वर्षीय पुत्र राजेन्द्र सिंह, गोपालगंज निवासी नंद सिंह का 26 वर्षीय पुत्र राहुल, रामचंद्र के 40 वर्षीय पुत्र सतेन्द्र, योगेन्द्र सिंह के 45 वर्षीय पुत्र गिरि सिंह, रामगोपाल सिंह के 60 वर्षीय पुत्र कपिल खीरी जिले संपूर्णानगर थाना क्षेत्र में एक रिश्तेेदार के यहां सगाई समारोह में शामिल होकर स्कार्पियो गाड़ी से बिहार जा रहे थे। देररात मझगई कस्बे के आगे तिकोना पुल के पास  35 वर्षीय चालक छोटू को नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन बेकाबू होकर पलट गया। इसमें चालक समेत सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी  को निजी वाहनो और एम्बुलेंस से पलिया सीएचसी लाया गया। जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed