फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Suspicion of illicit relations Wife shot

अवैध संबंधों के शक में  पत्नी को मारी गोली

Tue, 11 Oct 2016 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  ईसानगर।
अमर उजाला ब्यूरो  ईसानगर। Updated Tue, 11 Oct 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Suspicion of illicit relations Wife shot
gun - फोटो : अमर उजाला
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में रसोइया है घायल महिला  
विज्ञापन

 अवैध संबंधों के शक में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की रसोइया हरदेई को उसके पति ने अपने साथी के साथ मिलकर गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गई। घायल महिला को पुलिस जिला अस्पताल ले गई, जहां से डॉक्टरों के रेफर करने पर उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। 

दरोगा ओमकार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव बेती सहदेव निवासी 24 वर्षीय हरदेई वर्ष 2011 से हसनपुर कटौली स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में रसोइया है। वह स्कूल के पास ही किराए से कमरा लेकर रहती है। उन्होंने बताया कि हरदेई का पति हीरालाल उस पर अवैध संबंध होने का शक करता था। इसी को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ। दो वर्षों से पति-पत्नी के बीच बातचीत भी नहीं हो रही थी। पति से अनबन होने के कारण शनिवार से बुधवार तक विद्यालय बंद होने पर भी हरदेई गांव नहीं गई। सोमवार की रात करीब 11 बजे हीरालाल अपने साथी के साथ हरदेई के कमरे पर आया और तमंचे से गोली मार दी। गोली हरदेई के पेट में जा धंसी। जिस समय घटना हुई उस समय वह गश्त कर रहे थे। फायरिंग की आवाज होने पर वह मौके पर पहुंचे और सूचना उच्चाधिकारियों और महिला के मायके वालों को दी। दरोगा ओमकार सिंह खून से लथपथ हरदेई को जिला अस्पताल लेकर गए, जहां से डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। घायल महिला को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। एसओ शिवानंद यादव ने बताया पति हीरा पत्नी हरदेई पर अवैध संबंधों को लेकर शक करता था। इसके चलते यह घटना घटित हुई है। अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed