{"_id":"58c94d734f1c1b690d32a20c","slug":"survey-of-india-waiting-for-metering-on-nomansland","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोमैंसलैंड पर पैमाइश के लिए सर्वे आफ इंडिया का इंतजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोमैंसलैंड पर पैमाइश के लिए सर्वे आफ इंडिया का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां/महंगापुर।
Updated Wed, 15 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
नेपाल सीमा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसही बार्डर सीज, आवागमन प्रतिबंधित
पिलर संख्या दो सौ भारतीय गांव बसही के पास उपजे विवाद का खत्मा नोमैंसलैंड की पैमाइश के बाद ही होने के आसार जताए जा रहे हैं। पैमाइश के लिए सर्वे आफ इंडिया की टीम का इंतजार है। फिलहाल इस सीमा पर आवागमन ठप है और भारतीय सीमा पर बड़ी तादाद में एसएसबी तैनात है। उधर नेपाल ने भी भारी तादाद में अपनी फोर्स तैनात कर रखी है।
गौरतलब है कि बीते बृहस्पतिवार को भारतीय गांव बसही के नोमैंसलैंड पर नेपालियों द्वारा बनाई जा रही पुलिया को रोकने पर विवाद हो गया था। नेपाली भारतीय सीमा में आ गए थे और झंडा गाड़ दिया था। इसके बाद वह कई दिन तक विरोध करते रहे और एसएसबी की एक अस्थायी चेकपोस्ट को भी फूंक दिया था। इस बार्डर के पार नेपाल में भारतीयों की दुकाने आदि भी फूंक दी थी और तोड़फोड़ भी की थी। यहां बड़ी तादाद में एसएसबी तैनात की गई थी और उधर नेपाल ने भी अपनी फोर्स लगाकर सीमा पर किसी के आने पर रोक लगा दी थी। तब से लेकर अब तक आवागमन बंद है। प्रशासन के मुताबिक सीमा पर लगा पिलर संख्या दो सौ गायब है और उसके स्थान पर एक पेड़ को पिलर माना जा रहा है। नेपालियों द्वारा किया जा रहा निर्माण नोमैंसलैंड पर आ रहा था जो कि गलत था उसको रोक दिया गया था कि इसकी पैमाइश ढंग से हो जाए। इसके लिए सर्वे आफ इंडिया को पत्राचार भी करना बताया जा रहा है। बताया गया है कि जल्द ही वहां से टीम आएगी और सर्वे करेगी। हालांकि अभी तक टीम नहीं आई है। एसडीएम शादाब असलम ने बताया कि सर्वे आफ इंडिया नोमैंसलैंड पर सर्वे करेगी।