फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   sucide

महिला ने आग लगाकर की खुदकुशी

Tue, 14 Jul 2015 07:42 PM IST
लखीमपुर/बिजुआ
लखीमपुर/बिजुआ Updated Tue, 14 Jul 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
भीरा कस्बे में एक महिला ने मंगलवार की दोपहर घर में आग लगा ली, जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई। घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। डॉक्टर की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

भीरा निवासी विमल वालिया की पत्नी ज्योति वालिया घर में अकेली थीं, दोनों बच्चे स्कूल गए थे। जबकि परिवार के अन्य सदस्य अपने कार्यों से बाहर थे। दोपहर को ज्योति वालिया ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने घर जाकर देखा तो दंग रह गए। लोगों ने गद्दा डालकर ज्योति को आग से बचाया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। सूचना पाकर घर पहुंचे परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका के पति विमल वालिया ने आग लगाने के कारणों के बारे में जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed